Bihar News: प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में रावण दहन का क्या है वक्त, जानिए पूरा डिटेल्स

Bihar News, Ravan Dahan Timing: बिहार के विभिन्न ज़िलों से दुर्गा पूजो को लेकर कई रोचक ख़बरें पढ़ने को मिल रही है। दुर्गा पूजा के जश्न के बाद लोगों को दशमी के दिन रावण दहन का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। इसी क्रम में हम आपको बिहार की राजधानी पटना समेत अन्य ज़िलों में तय हुए रावण दहन की टाइमिंग और कार्यक्रम डिटेल्स बताने जा रहे है।

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में रावण दहन देखने के लिए काफ़ी तादाद में दूर-दूर से लोग आते हैं। इस बार मंगलवार 24 अक्टूबर को रावण दहन का कार्यक्रम गांधी मैदाने में रखा गया है। इस बाबत पूरी तैयारी कर ली गई है। पटना के अलावा भी कई जिलों में अलग-अलग वक्त में रावण दहन का वक्त तय किया गया है।

Bihar News: What is the time of Ravana Dahan in different districts of the state, know details

पटना में 20 जगहों पर रावण दहन कार्यक्रम रखा गया है, वहीं गांधी मैदान में शाम 5 बजे 70 फीट के रावण का पुतला दहन होगा। वहीं मेघनाथ का 65 फीट का पुतला बनया गया है। इसके अलावा कुंभकर्ण का 60 फीट का पुतला बनाया गया है। गांधी मैदान में गेट नंबर 1 से मख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम 4.30 बजे पहुंचेंगे। वहीं 5 बजे पुतला दहन कार्यक्रम होगा।

पटना के जिलाधिकारी की माने तो राजधानी में 20 जगहों पर रावण दहन होगा। इस बाबत विधि व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त कर दी गई है। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। ज़रा सी भी गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मधुबनी जिला के सूरी स्कूल में शाम 7 से 8 बजे के बीच रावण दहन किया जाएगा। वहीं रोहतास जिले में शाम के 5 बजे कार्यक्रम रखा गया है। इसके अलावा समस्तीपुर जिला मुख्यालय के साथ ही विभिन्न अनुमंडल क्षेत्रों में शाम 4 से 5 बजे के बीच रावण किया जाएगा। समस्तीपुर में भगवान राम की झांकी, जुलूस के साथ निकाली जाएगी।

नवादा जिले शाम 5.30 बजे हरिश्चंद्र स्टेडियम में रावण दहन कांग्रेस नेता डॉ. अनुज कुमार के द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा मुंगेर के पोलो मैदान में शाम 6 बजे रावण दहन किया जाएगा। वहीं गया ज़िला के गांधी में शाम 4.30 बजे से 5 बजे के बीच रावण दहन किया जाएगा। इसके अलावा सुपौल जिला के गांधी मैदान में शाम 7 से 8 के बीच दहन किया जाएगा। छपरा जिला के राजेंद्र स्टेडियम में शाम 6 बजे रावण दहन कार्यक्रम रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+