Bihar Hindi News Today: आज PM मोदी बिहार को देंगे बड़ी सौगात, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

Bihar Hindi News Today (15 September 2025): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है, उसका हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया से वर्चुअल माध्यम से तीन ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे। इनमें जोगबनी-ैइरोड अमृत भारत, सहरसा-छेहरटा अमृत भारत और जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके साथ ही कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस का भी शुभारंभ होगा।

bihar news today in hindi 15 september 2025

रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल
पूर्व मध्य रेलवे ने बताया कि नई ट्रेनों का संचालन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रूटों पर किया जाएगा।

  • सहरसा-छेहरटा अमृत भारत ट्रेन सुपौल, सरायगढ़, झंझारपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, मुरादाबाद और अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी।
  • जोगबनी-इरोड अमृत भारत ट्रेन पूर्णिया, कटिहार, मानसी, बरौनी, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा, परेम्बूर और काटपाडी होकर जाएगी।
  • जोगबनी-दानापुर वंदे भारत ट्रेन फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए दानापुर पहुंचेगी।

जोगबनी-इरोड अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 06602
  • प्रस्थान: 15 सितंबर, 15:30 बजे (जोगबनी से)
  • प्रमुख ठहराव: फारबिसगंज (15:44), हाजीपुर (23:45), सोनपुर (00:02), पाटलिपुत्र (00:50), दानापुर (01:13), आरा (01:43), बक्सर (02:31), डीडीयू (05:15)
  • गंतव्य: 18 सितंबर, 07:20 बजे ईरोड पहुंचने का समय

सहरसा-छेहरटा अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 05531
  • प्रस्थान: 15 सितंबर, 15:30 बजे (सहरसा से)
  • प्रमुख ठहराव: सुपौल (16:00), सरायगढ़ (16:40), निर्मली (17:15), झंझारपुर (18:05), सकरी (18:35), सिहो (19:25), सीतामढ़ी (20:45), रक्सौल (22:25), नरकटियागंज (23:35)
  • गंतव्य: 17 सितंबर, 02:00 बजे छेहरटा पहुंचने का समय**

जोगबनी-दानापुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 02631
  • प्रस्थान:15 सितंबर, 15:30 बजे (फारबिसगंज से)
  • प्रमुख ठहराव: अररिया कोर्ट (15:55), पूर्णिया (16:50), बनमनखी (17:26), दौरम मधेपुरा (17:53), सहरसा (18:20), खगड़िया (19:13), सलौना (19:36), हसनपुर रोड (19:50), समस्तीपुर (20:26), मुजफ्फरपुर (21:05), हाजीपुर (21:50)
  • गंतव्य: 15 सितंबर, 23:40 बजे दानापुर पहुंचने का समय

बिहार के इस जिले में आज लगेगा जॉब कैंप
बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। अररिया के जिला नियोजनालय और संयुक्त श्रम भवन में 15 सितंबर को एक जॉब कैंप लगाया जा रहा है। इस कैंप में MRF टायर्स और Flipkart प्राइवेट लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनियां तेलंगाना के संगारेड्डी में भर्ती करेंगी। ये कंपनियां प्रशिक्षु (trainee), पिकर और पैकर के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी।

क्या है योग्यता?

  • उम्र: 18 से 30 साल के बीच
  • शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास
  • सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹18,000 तक की सैलरी मिलेगी।

जरूरी दस्तावेज़:

इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ ये दस्तावेज़ लाने होंगे:

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी

आप किसी भी जिले से हों, इस कैंप में भाग ले सकते हैं। चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+