Bihar News: महागठबंधन की सीट शेयरिंग पर बातचीत, विदेश में रहने वाले बिहारियों से संवाद करेंगे प्रशांत किशोर

Bihar Hindi News Today: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या सरकार (Government) के नए फैसले। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। चलिए देखीं, आज 12 जुलाई को बिहार में का-काहे के चर्चा बा।

AAP सांसद संजय सिंह का किशनगंज दौरा आज
किशनगंज में शनिवार, 12 जुलाई को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का दौरा तय है। चूड़ी पट्टी कम्युनिटी हॉल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि AAP बिहार में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और 'आप' का विकास मॉडल राज्य में भी चर्चा का विषय बन रहा है।

Bihar Hindi News

पटना में दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्वास्थ्य मेला
11 जुलाई के बाद अब 12 जुलाई को पटना के ज्ञान भवन और बापू सभागार में दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि राज्य सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस मेले में बिहार की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और नई तकनीकों की प्रदर्शनी देखने को मिलेगी।

महागठबंधन में 12 जुलाई से सीट शेयरिंग की बातचीत
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन (INDIA Alliance) में शामिल 6 विपक्षी दल- राजद, कांग्रेस, सीपीआई-माले, सीपीआई, सीपीएम और वीआईपी- के बीच सीट बंटवारे की औपचारिक बातचीत 12 जुलाई से शुरू होगी।

12 जुलाई से बिहार दौरे पर होंगे तुषार गांधी
महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी 12 जुलाई से बिहार यात्रा की शुरुआत करेंगे। सामाजिक संगठनों की बैठक भागलपुर के वेराइटी चौक के एक होटल में हुई, जिसमें दौरे का अंतिम प्रारूप तय किया गया। इस यात्रा की शुरुआत पश्चिमी चंपारण से होगी और यह 19 जुलाई तक चलेगी।

खेल सम्मान 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख
बिहार राज्य खेल सम्मान 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जुलाई 2025 रात 12 बजे तक किए जा सकते हैं। योग्य खिलाड़ी और उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल (https://kss.biharsports.org) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर: 9031045381, 9031045382 (सुबह 10 से शाम 6 बजे तक)

विदेश में रहने वाले बिहारियों से संवाद करेंगे प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर 12 जुलाई को विदेश में बसे बिहारियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। यह बातचीत शाम 8 बजे सोशल मीडिया लाइव के माध्यम से होगी। जो लोग शामिल होना चाहते हैं, वे ([email protected]) (mailto:[email protected]) पर ईमेल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+