Bihar Ki Taaja Khabar: बिहार में आज पेंशन योजना के तहत 400 की जगह मिलेगी 1100 रुपये की राशि

Bihar Hindi News Today: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या सरकार (Government) के नए फैसले। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। चलिए देखीं, आज 11 जुलाई को बिहार में का-काहे के चर्चा बा।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को बड़ी सौगात
बिहार सरकार की ओर से 11 जुलाई (शुक्रवार) को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत बड़ी राशि ट्रांसफर की जाएगी। अब पेंशन राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में समाज के हर वर्ग और हर तबके के लोगों को उनका पूरा हक और सम्मान मिले, ये शुरू से ही हमारी प्राथमिकता रही है।

bihar news today in hindi

सीएम ने कहा कि, 'कल (11 जुलाई) का दिन राज्य की एक बड़ी आबादी के लिए अत्यंत खुशी का दिन है। आपको पता है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दी गई है और राज्य के 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में डी॰बी॰टी॰ के माध्यम से बढ़ी हुई दर से 1227.27 करोड़ रुपए की राशि अंतरित कर दी जाएगी।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि, 'आज मैंने समाचार में बख्तियारपुर की सुशीला देवी जी, मोकामा के चंदवारी निवासी लक्ष्मी देवी जी, पालीगंज की बांदी खातून जी, मसौढ़ी के तारेगना डीह निवासी महेंद्र प्रसाद जी, बिक्रम प्रखंड के दिनारा निवासी भट्ट कुमार और उनकी पत्नी गीता कुमारी सहित कई अन्य लोगों की प्रतिक्रिया देखी। इन सभी का कहना है कि पेंशन की राशि बढ़ने से उनका मासिक खर्च आसानी से निकल जाएगा तथा अब उन्हें किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। यह अत्यंत संतोष की बात है।'

सीएम ने कहा कि, 'हम चाहते हैं कि आप सभी स्वस्थ एवं सुखी रहें और इसीलिए मैंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि आप सभी को आयुष्मान भारत कार्ड भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि अस्वस्थता की स्थिति में आपको निःशुल्क उचित उपचार मिल सके। वृद्धजन, विधवा महिलाएं एवं दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनका जीवन बेहतर करने के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं।'

11-12 जुलाई को गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में होगा आयोजन
पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में 11 और 12 जुलाई को पहली राज्य स्तरीय स्वास्थ्य प्रदर्शनी सह वृहद स्वास्थ्य मेला का आयोजन होगा। इस मेले का उद्देश्य आम लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

दानापुर मंडल के दो स्टेशनों पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक रुकेगी ट्रेनें
पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के मंझौलीग्राम हॉल्ट और हरदास बीघा स्टेशनों पर दो ट्रेनों का अस्थायी ठहराव होगा।

  • 63209 देवघर-पटना मेमू: मंझौलीग्राम हॉल्ट पर 12:04 बजे पहुंचेगी और 12:05 पर रवाना होगी।
  • 13402 दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और 13401 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस: हरदास बीघा स्टेशन पर 09:52 बजे पहुंचेगी और 09:54 पर रवाना होगी।

11 जुलाई को बिहार बदलाव सभा में शामिल होंगे जनसुराज पार्टी के नेता
जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर 11 जुलाई को गोह में आयोजित बिहार बदलाव सभा में हिस्सा लेंगे। यह सभा एनएच-120, हमीदनगर मोड़ के पास पंचायत सरकार भवन परिसर में होगी। पार्टी के राज्य परिषद सदस्य डॉ. आरयू कुमार ने मीडिया को बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार तेज़ कर दिया गया है।

11 जुलाई को राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट का एक दिवसीय धरना
राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट बक्सर दक्षिण बिहार प्रांत के बैनर तले 11 जुलाई को एक दिवसीय धरना आयोजित किया जाएगा। संगठन के बिहार प्रदेश संगठन मंत्री संतोष दूबे ने जानकारी दी कि यह धरना जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग को लेकर किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+