Bihar News: दिल्ली से बिहार-झारखंड जाने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक कर दिया 17 नई ट्रेनों का ऐलान

Bihar Election News Today, (20 October 2025): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है। पटना से लेकर गयाजी तक हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।

रेल यात्रियों को बड़ी राहत: दिवाली-छठ के लिए 17 नई स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने त्योहारी भीड़ को देखते हुए बड़ा ऐलान किया है। आज यानि 20 अक्टूबर 2025 से दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से कुल 17 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें विशेष रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत के यात्रियों को राहत देंगी, ताकि वे त्योहारों पर आसानी से अपने घर पहुंच सकें।

Bihar News In Hindi

ये विशेष गाड़ियां पटना, लखनऊ, दरभंगा, भागलपुर, धनबाद, हावड़ा सहित 13 प्रमुख शहरों को जोड़ेंगी। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए, इन सभी रूट्स पर ट्रेनें पूरी तरह आरक्षित (Fully Reserved) रहेंगी।

इन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन दिल्ली के चार मुख्य स्टेशनों- नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, हजरत निजामुद्दीन और दिल्ली जंक्शन- से किया जाएगा। यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालने के लिए रेलवे ने इन स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, प्रतीक्षा हॉल (Waiting Hall) और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इन तैयारियों से त्योहारी सीजन में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लाखों लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

भारतीय रेलवे द्वारा 20 अक्टूबर 2025 को चलाई जा रही 17 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

1. नई दिल्ली (New Delhi - NDLS) से चलने वाली ट्रेनें

  • पटना जंक्शन (02252): प्रस्थान 08:35 AM. (मुख्य ठहराव: अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, DDU जंक्शन, आरा)
  • लखनऊ (04204): प्रस्थान 08:20 PM. (मुख्य ठहराव: गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली)
  • दरभंगा (04450): प्रस्थान 03:10 PM. (मुख्य ठहराव: कानपुर, गोरखपुर, छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर)
  • मानसी (04454): प्रस्थान 08:00 PM. (मुख्य ठहराव: कानपुर, गोरखपुर, छपरा, बरौनी, खगड़िया)
  • धनबाद (04456): प्रस्थान 10:40 PM. (मुख्य ठहराव: लखनऊ, वाराणसी, गया, कोडरमा, पारसनाथ)
  • हावड़ा जंक्शन (04452): प्रस्थान 06:15 PM. (मुख्य ठहराव: प्रयागराज, वाराणसी, गया, धनबाद, दुर्गापुर)
  • हसनपुर रोड (04098): प्रस्थान 09:30 AM. (मुख्य ठहराव: कानपुर, गोरखपुर, नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर)

2. दिल्ली जंक्शन (Delhi Junction - DLI) से चलने वाली ट्रेन

  • गया (03640): प्रस्थान 07:00 PM. (मुख्य ठहराव: कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, DDU जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन)

3. आनंद विहार टर्मिनल (Anand Vihar Terminal - ANVT) से चलने वाली ट्रेनें

  • भागलपुर (04458): प्रस्थान 01:40 PM. (मुख्य ठहराव: कानपुर, प्रयागराज, DDU जंक्शन, पटना, जमालपुर)
  • सीतामढ़ी (04016): प्रस्थान 03:30 PM. (मुख्य ठहराव: मुरादाबाद, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, रक्सौल)
  • पाटलिपुत्र (04096): प्रस्थान 00:05 AM. (मुख्य ठहराव: कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, छपरा)
  • पटना जंक्शन (04090): प्रस्थान 02:25 PM. (मुख्य ठहराव: कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, पाटलिपुत्र)
  • पटना जंक्शन (03256): प्रस्थान 11:30 PM. (मुख्य ठहराव: प्रयागराज, DDU जंक्शन, बक्सर, दानापुर)
  • दानापुर (03258): प्रस्थान 05:00 AM. (मुख्य ठहराव: कानपुर, प्रयागराज, DDU जंक्शन, आरा)
  • गया (02398): प्रस्थान 08:20 AM. (मुख्य ठहराव: गोविंदपुरी, प्रयागराज, DDU जंक्शन, सासाराम)

4. हजरत निजामुद्दीन (Hazrat Nizamuddin - NZM) से चलने वाली ट्रेनें

  • पटना जंक्शन (04094): प्रस्थान 11:00 AM. (मुख्य ठहराव: गोविंदपुरी, प्रयागराज, DDU जंक्शन, दानापुर)
  • प्रयागराज जंक्शन (04124): प्रस्थान 3:45 PM. (मुख्य ठहराव: मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी, चित्रकूट धाम)

बिहार में प्रधानमंत्री मोदी का व्यस्त कार्यक्रम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य भर में चार दिनों में 12 जनसभाएं कर सकते हैं। 23 अक्टूबर को उनके सासाराम, गया और भागलपुर जाने की उम्मीद है। 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुज़फ़्फ़रपुर और पटना में रैलियां करने की योजना है।

उनका तीसरा दौरा 1 नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में होगा, उसके बाद 3 नवंबर को पश्चिमी चंपारण, सहरसा और अररिया के फारबिसगंज में होगा। इन रैलियों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।राज

NDA में कौन होगा मुख्यमंत्री का चेहरा?
एनडीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर चर्चा फिर से शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा, 'वर्तमान में, एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है। भाजपा और बिहार की जनता, दोनों को उन पर पूरा भरोसा है। एनडीए की जीत के बाद, विधायक दल मुख्यमंत्री का फैसला करेगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+