Bihar News: शिक्षा विभाग का एक और ‘अजब फरमान’, प्रदेश के शिक्षक संघ ने दी ये चेतावनी

Bihar Teacher Latest News Update: बिहार में शिक्षकों के आंदोलन की ख़बर आये दिन पढ़ने को मिल रही है। वहीं एक बार शिक्षक विभाग द्वारा जारी अजीबो ग़रीब फ़रमान के टीचरों में नाराज़गी है। प्रदेश सिक्षक संघ ने आंदोलन की चेतावनी तक दे डाली है। शिक्षा विभाग ने इस बार शिक्षकों की छुट्टी को ही ट्रेनिंग सेशन बना दिया है।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी नए आदेश के मुताबिक अब शिक्षकों को SCERT ने पत्र जारी कर 16 से 21 अक्टूबर तक ट्रेनिंग का फरमान जारी कर दिया है। IPRD की तरफ से बिहार के गया ज़िले में शिक्षकों को आवासीय ट्रेनिंग दी जाएगी। यह फरमान उस वक्त जारी हुआ जब लोग दुर्गा पूजा की तैयारी में जुटे हैं। ग़ौरतलब है कि पहले से स्कूलों में छुट्टि भी घोषित है।

Bihar News:strange decree of the education department, state teachers association gave warning

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही सरकारी स्कूलों में छुट्टियों में हुई कटौती को लेकर शिक्षकों ने आंदोलन शुरू किया था। मामला बिगड़ता देख शिक्षा विभाग को अपने आदेश वापिस लेने पड़े थे। सरकार को फ़ैसले से बैकफुट पर आना पड़ा था। वहीं अव नए आदेश के बाद फिर से शिक्षकों में नाराज़गी है।

शिक्षकों का कहना है कि इस फ़ैसले से हिंदू समुदाय के लोगों के भावनाओं को प्रदेश सरकार ने आहत किया है। अगर यह फ़ैसला जल्द वापिस नहीं लिया गया तो शिक्षक संघ सरकार के खिलाफ प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगा। अगर सरकार को ट्रेनिंग ही करवानी है तो दुर्गा पूजा के बाद आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखे।

शिक्षकों की मांग का केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर हिंदुओं के त्योहारों को लेकर प्रताड़ित कर रही है। शिक्षा विभाग 'शारदीय नवरात्र' में शिक्षकों को ट्रेनिंग के नाम प्रताड़ित कर रहा है। भाजपा शिक्षा विभाग के आदेश का पुरज़ोर विरोध करती है। इस मुद्दे को जनता के उठाया जाएगा। शिक्षक को पूजा करें या फिर ट्रेनिंग ले, सरकार शिक्षकों को प्रताड़ित कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+