Bihar News: केंद्रीय मंत्री के करीबी नेता पर लगे गंभीर आरोप, पुलिस क्यों नहीं कर रही कार्रवाई?

Bihar News, RLJP Leader News: बिहार में चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के लिए चुनौती बने ही हुए हैं। वहीं अब उनकी पार्टी के नेता भी मुश्किलें बढ़ाने में लगे हुए हैं। केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पर गंभीर आरोप लगे हैं।

RLJP के कोषाध्यक्ष सुनाली कुमार सिन्हा पर दफ्तर में युवती के साथ छेड़खानी करने का आरोप है। पीड़िता की मानें तो उनके साथ दफ्तर में बदसलूकी हुई, जब वह दफ्तर से बाहर भागी तो सुनील कुमार सिन्हा ने बीच सड़क से खींचकर ले जाने की कोशिश की। इसकी शिकायत बुद्धा थाना पटना में की गई है।

Bihar News: Serious allegations against a leader close to the Union Minister, why is the police not taking action?

पीड़िता के मुताबिक सड़क पर खींचने का वीडियो भी वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता सुनील कुमार सिन्हा (आरोपी) के यूट्यूब चैनल में बतौर मैनेजर काम करती थी। युवती का आरोप है कि शुरू से ही सुनील कुमार सिन्हा की नियत गंदी थी।

सुनील ने 11 अक्टूबर की शाम में अपने निजी चेंबर में बुलाया और अश्लील हरकते करने लगा। विरोध करने पर राजनीतिक रसूख़ दिखाते हुए बर्बाद करने की धमकी देने लगा। पैसा का रोब दिखा रहा था, बाहर निकलने लगी तो हाथ पकड़ कर ज़बरदस्ती करने लगा। जैसे-जैसे छूट कर भागी तो, सड़क पर पहुंचकर बदतमीज़ी करने लगा।

पटना के किदवई पुरी इलाके का यह मामला है, पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है कि सुनील कुमार सिन्हा केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का क़रीबी है। उन्हीं के इशारे पर कार्रवाई नहीं हो रही है। युवती ने कहा कि डर है कि कहीं उसके साथ कुछ अनहोनी ना हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+