Bihar News: RJD विधायक फतेह बहादुर की बढ़ी मुश्किलें, अनुमंडलीय न्यायालय में परिवाद दायर
Bihar RJD MLA Fateh Bahadur News: बिहार में राजद विधायक फतेह बहादुर द्वारा दिए गये बयान पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी क्रम में रोहतास में डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। पंकज सिंह ने अनुमंडलीय न्यायालय में राजद विधायक के खिलाफ परिवाद दायर कराया है।
राजद विधायक फतेह बहादुर के खिलाफ दायर परिवाद में आरोप है कि उन्होंने मां दुर्गा पर विवादित टिप्पणी की है, जिससे हिंदू समुदाय के लोगों के आस्था को ठेस पहुंची है। वह लगातार अपने बयान से हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचा रहे हैं।

वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में अपने ऊपर लगे आरोपों पर विधायक फतेह बहादुर ने बेबाकी से अपनी बात रखी । उन्होंने कहा कि मैंने कहा था, जिसका इतिहास है, वही सच है। जो इतिहास में नहीं है, वह काल्पनिक है। हिंदु समुदाय को ठेस पहुंचाने वाली कोई बात नहीं की है। भाजपा वाले SC-ST और OBC को हिंदु समझते कहां है।
BJP वाले हम लोगों को हिंदू समझते हैं तो बराबरी का दर्जा क्यो नहीं देते हैं। चुनाव में वोट लेने के लिए हिंदुओं को एकजुट रहने की बात करते हैं। भाजपा वाले यह समझा दें कि हम SC-ST और OBC समुदाय के लोग हिंदू कैसे हैं। अगर हिंदु हैं तो हम लोगों को आज तक पुरानी मनुस्मृति चलाते हुए हमेशा अपानित क्यों किया जाता है।
OBC, SC-ST समुदाये के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार से दूर क्यों रखा जाता है। हाथरस में दलित की बेटी के साथ दुष्कर्म कर ज़िंदा जला दिया गया, क्या वह बेटी हिंदू नहीं थी। दिल्ली के जंतर मंतर पर खिलाड़ी बेटियों के साथ जो बदसलूकी की गई क्या वह बेटियां हिंदू नहीं थीं। मणिपुर में बेटियों नग्न कर रोड पर दौड़ाया गया किया वह बेटी हिंदू नहीं थी।
मेरे सवालों का जवाब इन लोगों के पास है नहीं, अब हमारे समुदाय के लोग जाग चुके हैं। राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। यह लोग कहते हैं कि हम सभी लोग हिंदू हैं, जब हम और तुम दोनों हिंदू हैं। सभी समुदाय के लोगों ने मंदिर निर्माण में सहयोग दिया। मंदिर बनकर तैयार हुआ तो, मंदिर के ट्रस्टी में एक भी ओबीसी को शामिल नहीं किया गया है।
देश भर में जितने भी यूनिवर्सिटी हैं, उसमें एक भी कुलपति SC-ST, OBC समुदाय के नहीं हैं। हम कौन सा हिंदू है। देवी देवताओं में इतनी शक्ती थी तो मंदिर को क्यों बंद कर दिया गया, उसे तो खुला रखना चाहिए था। देश भर से कोरोना भाग जाता। इस बात को तो आप लोगों ने कभी साबित नहीं किया। ताली औ थाली बजाओ, लाइट जलाओ यही सब तो मनुवाद है।
देश के लोगों को इन सब बातों को समझना पड़ेगा, ब्राह्मणवादी विचारधारा से बाहर निकलना पड़ेगा। तभी देश का विकास मुमकिन है। हमारो पूर्वजों ने जो कहा कि शिक्षा के अलावा विकास का कोई और रास्ता नहीं है। मैंने यही मुद्दा उठाया है कि जो पैसे धर्म में बर्बाद कर रहे हैं, उन पैसो से बच्चों के शिक्षा में लगाओं। इसी बात की मिर्ची लगी है, क्योंकि ऐसा करने से उनकी (भाजपा) की रोटी रोज़ी बंद हो जाएगी। आज हमारे देश को मंदिर से ज्यादा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार की ज़रूरत है।












Click it and Unblock the Notifications