Bihar News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मोतिहारी दौरा आज, मल्टी लेयर सुरक्षा के साथ प्रशासन अलर्ट
President Murmu Motihari Visit: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 दिन के लिए बिहार दौरे पर हैं। 18 अक्टूबर को बिहार की राजधानी पटना में उनका कार्यक्रम था। इस दौरान उन्होंने बापू सभागार में चौथे कृषि रोड मैप का शुभारंभ किया। वहीं हज़ारों की तादाद में किसान और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी मौजूद रहीं। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने श्री हरमंदिर तख्त साहिब में मत्था भी टेका।
पटना में लोगों से मिलने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटोकॉल की भी परवाह नहीं की और गाड़ी से उतर कर आम लोगों से मुलाक़ात की। राष्ट्रपति के पटना दौरे पर राज्यपाल की तरफ़ से राजभवन में रात्रिभोज भोज का आयोजन किया गया। इस भोज कई गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की।

राष्ट्रपति मुर्मू ने राजभवन में ही रात्रि विश्राम किया। पटना में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, पूरी चाक चौबंद रखी गई। इसके साथ शहर के सभी इलाकों के ट्रैफिक प्लान में भी बदला गया था। आज वह मोतिहारी दौरे पर हैं।
मोतिहारी दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। वहीं शाम को राजधानी पटना के एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर संबंधित ज़िलों में मल्टी लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
राष्ट्रपति के मोतिहारी दौरे को लेकर ज़िला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इतज़ाम किए गए हैं। मोतिहारी से लौटने के बाद वह वापिस पटना आएंगी। इसके बाद 20 अक्टूबर को गया ज़िले के दौरे पर रहेंगी।
गया दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। वहीं महाबोधि मंदिर का भी नज़ारा लेंगी। गया में कार्यक्रम पूरा होने के बाद गया से ही राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications