Bihar: किसान की पिटाई के बाद Buxar में भड़के किसान, सरकारी वाहनों में की तोड़फोड़, पुलिस वैन में लगाई आग

Buxar News: चौसा स्थित पावर प्लांट में जमीन मुआवजे के लिए आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसके बाद किसानों ने सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।

Buxar News

Buxar News: बिहार के बक्सर (Buxar) जिले में 10 जनवरी की रात पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला। पुलिस ने देर रात किसानों के घरों में घुसकर उनपर जमकर लाठियां बरसाईं। जिसके बाद किसानों का गुस्सा आज पुलिस पर फूट पड़ा। लाठीचार्ज के विरोध में भारी संख्या में किसान चौसा स्थित पावर प्लांट में घुस गए और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की। इस दौरान गुस्साएं किसानों ने पुलिस की कई गाड़ियां फूंक डाली।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चौसा में एसजेवीएन के पावर प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहित की जा रही है। तो वहीं, किसान उचित मुआवजे को लेकर पिछले 2 महीने से प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच पुलिसकर्मियों ने 10 जनवरी की रात करीब 12 बजे किसानों के घर में घुसकर उनपर लाठियां बसराईं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। हालांकि, हिंदी वनइंडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए किसानों के परिजनों ने पूछा कि अपराधियों के सामने घुटने टेक देने वाली पुलिस ने आखिर हमें इतना बर्बरता से क्यों मारा? पुलिस की इस कार्रवाई से किसान उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी। इस संबंध में बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि किसानों पावर प्लांट में भी तोड़फोड़ की है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है और जल्द ही काबू पा लिया जाएगा।

Recommended Video

    बक्सर: छापेमारी कर पुलिस ने नौ फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

    लाठीचार्ज पर यह बोले अधिकारी
    किसानों के घर में घुसकर लाठीचार्ज पर मुफस्सिल थाने के थानेदार अमित कुमार का कहना है कि 'एसजेवीएन पावर प्लांट के द्वारा जिन-जिन किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई थी, उन्हें पुलिस रात में पकड़ने गई थी। पहले उन लोगों ने हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने लाठी बरसाई।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+