बिहार: शराब की बोतलें लूटने की गोपालगंज में मची होड़, दरोगा ने भी किया हाथ साफ
बिहार: शराब की बोतलें लूटने की गोपालगंज में मची होड़, दरोगा ने भी किया हाथ साफ
गोपालगंज, 19 दिसंबर: खबर बिहार के गोपालगंज जिले से है। यहां 16 दिसंबर को पुलिस ने बड़हरा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। बड़हरा पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने जमकर बवाल काटा और सड़क को जाम कर दिया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और शराब तस्करों के बीच ऐसी नोकझोंक हुई कि बाइक पर से शराब की बोतलें सड़क पर जा गिरीं।
Recommended Video

शराब की बोतलें देख प्रदर्शनकारी में लूटने की होड़ मच गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी गिरी हुई शराब पर हाथ साफ करते हुए दिखाई दे रहे थे। जी हां.. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ऐसा दावा किया जा रहा है कि लूट के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस के जवान भी शराब की बोतल लूटने में लग गए थे। वायरल वीडियो में एक दारोगा की पॉकेट में शराब की एक बोतल दिख रही है। दारोगा के पैकेट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, 16 दिसंबर को बड़हरा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुखिया बिरेंद्र प्रसाद के समर्थकों ने जमकर बवाल किया और सड़क को जाम कर दिया था। इसी जाम के दौरान बाइक पर सवार दो लोग निकलने की कोशिश कर रहे थे, जिनकी प्रदर्शनकारियों से नोकझोंक हो गई। इसी नोकझोंक के दौरान उनकी बाइक पर लदे बोरे से शराब की बोतलें सड़क पर गिर गईं। इन बोतलों को लूटने के लिए होड़ मच गई।
दरोगा की जेब में शराब की बोतल
पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडियो में एक दारोगा की पॉकेट में शराब की एक बोतल दिख रही है। दारोगा के पैकेट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने दरोगा के पैकेट में शराब की बोतल मिलने से इनकार किया है। लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर एसपी आनंद कुमार ने हथुआ एसडीपीओ को मामले की जांच के आदेश दिए है। उन्होंने बताया कि दोनों शराब तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही उसके पास से गिरी हुई शराब की सभी बोतलों को भी जब्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications