Bihar News: बिहार BJP प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, जानिए चुनावी समय में किसे मिली कमान?
Bihar News: देश भर में चल रहे बीजेपी संगठन पर्व के अंतर्गत आज बिहार में बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव हुआ। पटना में आयोजित एक भव्य समारोह में बिहार बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव किया गया।
दरअसल, इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव हैं। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मनोहर लाल पर्यवेक्षक के तौर पर हुए शामिल
आज पटना के गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में बीजेपी प्रदेश परिषद की बैठक बुलाई गई थी। इस चुनाव के लिए राज्यभर से बीजेपी के पदाधिकारी पहुंचे थे। वहीं पर्यवेक्षक के तौर पर हरियाणा के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पटना पहुंचे थे। उन्होंने ही चुनाव की पूरी प्रक्रिया को संपन्न कराया।
जीत पहले से माना जा रहा था तय
बता दें कि, इस चुनावी साल में एक बार फिर वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ही बिहार बीजेपी अध्यक्ष बने हैं। दरअसल, बीजेपी के तरफ से सिर्फ दिलीप जायसवाल ने ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था।
इसी वजह से उनका जीतना पहले से ही तय माना जा रहा था। वहीं वे एक बार फिर बीजेपी अध्यक्ष की कुर्सी उनके खाते में गई है।
ये भी पढ़ें Bihar Politics: तारीख तय! नीतीश के बेटे निशांत की इस दिन JDU में होगी एंट्री
दिलीप जायसवाल दूसरी बार बने प्रदेश अध्यक्ष
दिलीप जायसवाल को पिछले साल ही बीजेपी ने सम्राट चौधरी की जगह पर प्रदेश अध्यक्ष बने थे। उन्होंने हाल ही में बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था।
दरअसल, बीजेपी में एक व्यक्ति एक पद का फॉर्मूला है। जिसके तहत एक व्यक्ति के पास एक टाइम में एक ही पद रखना होता है। इसी को लेकर दिलीप जायसवाल को नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था।
ये भी पढ़ें Nitish Kumar: महिला शिक्षकों से कहा,' हंसो..', शिक्षा मंत्री को लगा दी फटकार, नीतीश कुमार का Video वायरल
भाजपा का कार्यकर्ता सेना की तरह तैयार हो गया- शाहनवाज
वहीं इस चुनाव की जानकारी देते हुए बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, 'डॉ दिलीप जायसवाल आज अध्यक्ष बने हैं, लोगों में बहुत उत्साह है। भाजपा का कार्यकर्ता सेना की तरह तैयार हो गया है।
पर्यवेक्षक के तौर पर मनोहर लाल खट्टर आए थे। नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी इसमें कोई शक नहीं है कि बिहार में हम 200 के पार जाएंगे।'












Click it and Unblock the Notifications