Bihar News: खेसारी लाल यादव लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव? तेजस्वी यादव से मुलाकात ने बढ़ा दी सियासी सरगर्मी
Khesari Lal Yadav Met Tejashwi Yadav: बिहार की सियासत में इस वक्त सबसे दिलचस्प चर्चा न तो गठबंधन पर है और न ही चुनावी घोषणाओं पर, बल्कि भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स की राजनीतिक एंट्री पर है। हाल ही में पवन सिंह के बाद अब खेसारी लाल यादव ने भी RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेताविपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की है।
इन बैठकों ने चुनावी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये मुलाकातें महज़ शिष्टाचार हैं या विधानसभा चुनाव से पहले कोई बड़ी रणनीति का हिस्सा? खासकर तब, जब भोजपुरी कलाकारों की लोकप्रियता सीधा वोट बैंक में तब्दील होने की ताक़त रखती है।

तेजस्वी से खेसारी लाल यादव की मुलाकात, गर्म हुई सियासत
सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने 15 अगस्त के दिन तेजस्वी यादव के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की। तेजस्वी यादव ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'सुपरस्टार खेसारी जी के साथ खास मुलाकात!' इसके बाद बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर और तेज हो गया। विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हुई इस भेंट को लोग चुनावी एंगल से जोड़कर देखने लगे हैं।
मुलाकात के बाद खेसारी लाल यादव ने क्या कहा?
हालांकि खेसारी लाल यादव ने इस मुलाकात को लेकर कहा, 'हम लोग एक ही मिट्टी के हैं, इसमें राजनीति खोजने की ज़रूरत नहीं।' लेकिन सवाल यही है कि जब चुनाव बस कुछ महीनों की दूरी पर हों, तब इन मुलाकातों को सिर्फ़ संयोग मानना आसान होगा या फिर यह एक सोची-समझी सियासी रणनीति का हिस्सा है?
पवन सिंह ने भी की थी मुलाकात
कुछ दिन पहले पावर स्टार पवन सिंह ने भी विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे थे। मुलाकात की तस्वीरें सामने आते ही सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पवन सिंह ने इस मुलाकात को सिर्फ़ शिष्टाचार बताया था। उनका कहना था कि वे तेजस्वी यादव से व्यक्तिगत संबंधों के नाते मिलने गए थे, इसमें किसी तरह की राजनीति तलाशने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन सवाल यही उठ रहा है कि विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले जब कोई बड़ा सितारा नेता से मिलता है, तो क्या उसे महज़ इत्तेफाक़ कहा जा सकता है? या फिर ये बिहार की चुनावी रणनीति का हिस्सा है?
ये भी पढ़ें Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव बढ़ीं मुश्किलें, इस टिप्पणी पर गरमाई सियासत, मुजफ्फरपुर कोर्ट ने भेजा नोटिस
भोजपुरी स्टारों के जरिए वोटबैंक पर नजर
भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक फैली है। लाखों-करोड़ों युवाओं और ग्रामीण इलाकों के दर्शकों पर इन सितारों का गहरा असर है। यही वजह है कि राजनीतिक दल अब इन स्टारों के जरिए नए वोटबैंक पर नजर गड़ाए बैठे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि यदि तेजस्वी यादव इन चेहरों को प्रचार अभियान में शामिल करते हैं, तो RJD को बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ा फायदा मिल सकता है।
दूसरी तरफ़, NDA भी इन गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए है। पवन सिंह पहले से ही बीजेपी के करीब रहे हैं, और कई बार उनके नाम की चर्चा टिकट की दौड़ में हो चुकी है। ऐसे में उनकी डबल पॉलिटिक्स की बात भी उठने लगी है। फिलहाल, भोजपुरी स्टारों की यह सक्रियता आने वाले चुनावों की पिच को और दिलचस्प बना रही है।
ये भी पढ़ें Bihar News: 'सब्सिडी, जमीन और सुरक्षा’, इस बार बदलेगा बिहार का औद्योगिक नक्शा? क्या है सरकार का प्लान?












Click it and Unblock the Notifications