पटना की सड़कों पर जंगलराज LIVE! फायरिंग से मचा हड़कंप, आगे-आगे अपराधी, पीछे-पीछे पुलिस!
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला। शहर के सबसे पॉश और भीड़भाड़ वाले इलाके बोरिंग रोड में दिनदहाड़े अपराधियों ने खुलेआम फायरिंग की और आराम से फरार हो गए। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि अपराधियों की गाड़ी के ठीक पीछे बिहार पुलिस के 'ADG लॉ एंड ऑर्डर' की आधिकारिक गाड़ी चल रही थी। इसके बावजूद अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस की परवाह तक नहीं की।
आगे-आगे अपराधी, पीछे-पीछे पुलिस!
पटना में हुई इस सनसनीखेज वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक काली स्कॉर्पियो के ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक चलती गाड़ी से ही फायरिंग करता है। कुछ ही क्षणों बाद उसी गाड़ी से एक और युवक, जिसने अपने चेहरे को हल्के रंग के गमछे से ढंक रखा था, उतरता है और सड़क पर फायरिंग शुरू कर देता है। गोलियां चलाने के बाद वह युवक फिर से स्कॉर्पियो में चढ़ता है और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो जाता है। हैरानी की बात यह है कि उसी समय अपराधियों की गाड़ी के ठीक पीछे बिहार पुलिस के 'ADG लॉ एंड ऑर्डर' की आधिकारिक गाड़ी भी मौके पर मौजूद थी, जो बाद में अपराधियों का पीछा करने की कोशिश में लग गई।

ये भी पढ़ें Tej Pratap Yadav : 'जब ऐश्वर्या को घर से निकाला गया तब कहां थी लालू की अंतरात्मा', JDU ने कहा -सब नाटक है
बोरिंग रोड पटना का सबसे व्यस्त इलाकों में से एक
गौरतलब है कि बोरिंग रोड पटना का सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में से एक है। यहां सैकड़ों कोचिंग संस्थान स्थित हैं, जहां बिहार ही नहीं, देश के कई अन्य राज्यों से छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए आते हैं। ऐसे में दिनदहाड़े हुई यह फायरिंग न सिर्फ राजधानी की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, बल्कि आम नागरिकों और विशेष रूप से छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी भारी चिंता उत्पन्न करती है। यह घटना दर्शाती है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद वे कितने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें Tej Pratap Yadav: कौन हैं आकाश यादव? क्या है अनुष्का से रिश्ता? क्या तेज के 'प्रेम कांड' के हैं अहम पात्र?












Click it and Unblock the Notifications