Bihar News: महिला रोजगार योजना की अगली किस्त आज हो रही जारी, फटाफट चेक कर लें ये चीजें, वरना अटक जाएगा पैसा
Bihar News In Hindi Today: (6 october): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है। पटना से लेकर गयाजी तक हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।
बिहार सरकार की महिला रोजगार योजना उन सबसे महत्वपूर्ण स्कीमों में से एक है जो सीधे महिलाओं को ₹10,000 की आर्थिक सहायता देकर उनकी जेब तक सीधी मदद पहुंचाती है। राज्य सरकार के अनुसार, योजना की अगली किस्त आज यानि 6 अक्टूबर 2025 को लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी।

सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि पेमेंट एक साथ नहीं, बल्कि फेज वाइज (चरणबद्ध तरीके से) किया जा रहा है, ताकि हर लाभार्थी को मदद सुनिश्चित हो सके।
अगली किस्तें इन निर्धारित तारीखों पर भेजी जाएंगी:
- अक्टूबर: 17, 24, 31
- नवंबर: 7, 14, 21, 28
- दिसंबर: 5, 12, 19, 26
सरकार ने बताया है कि अब तक दो किस्तें भेजी जा चुकी हैं। सभी जिलों में खातों का सत्यापन पूरा हो चुका है, और अब डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से पैसा सीधे भेजा जाएगा।
पैसा अटक गया है तो तुरंत करें ये काम
जिन महिलाओं को अब तक पिछली किस्तें नहीं मिली हैं, उनके लिए यह जानना बेहद ज़रूरी है कि कहीं उनके खाते में कोई तकनीकी समस्या तो नहीं है। किस्त प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित बातें सुनिश्चित करना अनिवार्य है:
- बैंक खाता सक्रिय (Active) होना चाहिए।
- बैंक खाते में ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी होनी चाहिए।
- आधार, मोबाइल नंबर या खाता डिटेल में कोई गलती नहीं होनी चाहिए।
- अगर आपकी कोई भी जानकारी गलत है या KYC अधूरी है, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
पटना को आज मिलेगी बड़ी सौगात
बिहार की राजधानी पटना को आज एक बड़ी सौगात मिलेगी, क्योंकि यह देश के मेट्रो शहरों की कैटेगरी में शामिल होने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुप्रतीक्षित पटना मेट्रो के पहले स्टेज का उद्घाटन करेंगे, जो अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से भूतनाथ तक होगा। मुख्यमंत्री ब्लू लाइन पर पटना मेट्रो रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह कॉरिडोर तीन महत्वपूर्ण स्टेशनों - पाटलिपुत्र अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी), जीरो माइल और भूतनाथ को जोड़ता है।
अगस्त महीने में ट्रेन ट्रायल में हुई देरी के बाद, मेट्रो रेल अधिकारियों ने आखिरकार सोमवार को मेट्रो सेवाओं के शुभारंभ को हरी झंडी दे दी है। मेट्रो 7 अक्टूबर से यात्रियों के लिए दौड़ेगी।
मुख्यमंत्री नीतीश जिस मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे, वह 4.3 किलोमीटर लंबे रूट पर चलेगा। बिहार सरकार के सहायोग से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) द्वारा क्रियान्वित इस परियोजना का उद्देश्य पटना में बढ़ती यातायात भीड़भाड़ की समस्या से निपटना है।
Patna Metro: समय, किराया और मार्ग
पटना मेट्रो का यह सेक्शन कॉरिडोर-2 का हिस्सा है, जो पांच एलिवेटेड और सात अंडरग्राउंड स्टेशनों सहित 14.5 किलोमीटर लंबे मार्ग को कवर करते हुए पटना जंक्शन और आईएसबीटी को जोड़ता है। इस उपलब्धि के साथ, पटना देश का 24वां शहर बन जाएगा जहां मेट्रो रेल प्रणाली चालू होगी।
रिपोर्टों के अनुसार, उद्घाटन के लिए रविवार को भूतनाथ मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण और जांच की गई। बताया जा रहा है कि उद्घाटन सुबह लगभग 11 बजे आईएसबीटी डिपो पर होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी भूतनाथ स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन से यात्रा करेंगे।
तीन डिब्बों वाली यह ट्रेन आगे आईएसबीटी तक अपनी यात्रा जारी रखेगी और फिर भूतनाथ होते हुए डिपो लौटेगी। ट्रेन 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। मेट्रो सेवा मंगलवार से आम जनता के लिए शुरू हो जाएगी और सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। अधिकारियों ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से बताया कि लोगों को स्टेशनों से मेट्रो कार्ड और टोकन मिलेंगे, जिनका न्यूनतम किराया 15 रुपये और अधिकतम 30 रुपये होगा।
पटना मेट्रो की दो लाइनें हैं - नीली और लाल। फिलहाल, दोनों लाइनों के अलग-अलग स्टेशनों पर निर्माण और परीक्षण चल रहे हैं। डिब्बों की बात करें तो, इनमें 158 यात्रियों के बैठने की क्षमता है, जिसमें महिलाओं और दिव्यांगों के लिए 12 आरक्षित सीटें और 940 लोगों के खड़े होने की जगह शामिल है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आधुनिक डिब्बों में बेहतर सुरक्षा और सुविधा के लिए मोबाइल फोन और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट, आगे के आपातकालीन दरवाजे और दो हिस्सों में बंटे स्लाइडिंग दरवाजे जैसी सुविधाएं हैं।












Click it and Unblock the Notifications