Bihar News: आरा वालों के लिए गुड न्यूज, CM नीतीश कुमार ₹1.5 अरब की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Bihar News In Hindi Today: (1st october): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है। पटना से लेकर गयाजी तक हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।

bihar news

Bihar News: कामगारों की न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि

बिहार सरकार ने राज्य के सभी प्रकार के कामगारों के लिए न्यूनतम मजदूरी की दरों में वृद्धि कर दी है। श्रम संसाधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ये बढ़ी हुई दरें 1 अक्टूबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

यह वृद्धि महंगाई भत्ता के रूप में की गई है। अब अकुशल श्रमिक को प्रतिदिन ₹428, अर्द्धकुशल को ₹444, कुशल को ₹541 और अतिकुशल श्रमिक को ₹660 मिलेंगे। इससे पहले अप्रैल 2025 में दरों में वृद्धि की गई थी।

Bihar News: पटना मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन संभावित

बिहार की राजधानी पटना के निवासियों को भीषण ट्रैफिक जाम से जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। 1 अक्टूबर 2025 को पटना मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन संभावित है। चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी, जनक कुमार गर्ग ने फाइनल ट्रायल रन को सफलतापूर्वक पूरा कर इसे संचालन के लिए हरी झंडी दे दी है।

इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहारवासियों को मेट्रो की सौगात देंगे। यह शुरुआती फेज लगभग 3.3 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन, जीरो माइल मेट्रो स्टेशन और भूतनाथ मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे।

आरा को CM नीतीश का ₹1.5 अरब की योजनाओं का तोहफा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवमी (1 अक्टूबर) को पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरा जिले के निवासियों को लगभग ₹1.5 अरब की लागत वाली योजनाओं का तोहफा देंगे। इस कार्यक्रम के तहत, जिले की 77 पंचायत सरकार भवन और विवाह मंडप का लोकार्पण (उद्घाटन) और शिलान्यास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कुल 34 पंचायत सरकार भवनों का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगे, जबकि 43 पंचायतों में विवाह मंडप बनाने के कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। इनमें सबसे ज्यादा विवाह मंडप जगदीशपुर (नौ) और उदवंतनगर (आठ) पंचायतों में बनेंगे। इसका सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट समेत जिले के सभी प्रखंडों में किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+