Bihar News: RJD से बाहुबली की पत्नी ने किया किनारा तो क्या बदल जाएगी ‘सीवान की सियासी फ़िज़ा’

Bihar News, Hena Shahab Latest News: बिहार में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनावों की भी सुगबुगाहट तेज़ हो चुकी है। राजनीतिक पार्टियां बूथ लेवत तक संगठन को मज़बूत करने में जुटी हुईं हैं। वहीं राजद भी प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में पार्टी संगठन को मज़बूत करने की क़वायद तेज़ कर चुकी है। इसी क्रम में सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो गई है कि सीवान में जो कभी राजद का वर्चस्व था अब वह कायम नहीं रहने वाला है।

सीवान में राजद की सियासी पकड़ बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की वजह से थी। शहाबुद्दीन की मौत के बाद से वहां के सियासी समीकरण बदलते हुए नज़र आ रहे हैं। बाहुबली शहाबुद्दीन की मौत पर राजद परिवार की तरफ़ से कोई ख़ास तवज्जोह 'शहाब परिवार' पर नहीं दी गई।

Bihar News: If Hena Shahab left RJD, what will be the muslim Yadav political equation in bihar

एक वक्त था जब लालू प्रसाद यादव के सबसे करीबी और ख़ास शहाबुद्दीन थे, उनके समर्थकों को यह उम्मीद थी कि शहाब परिवार के मुश्किल वक़्त में उनके साथ राजद परिवार होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद ही शहाब के समर्थकों ने राजद से किनारा बनाने का मन बना लिया था।

बाहुबली की पत्नी हिना शहाब राजद से जुड़ी हुई हैं, इसलिए शहाब के समर्थक उनके साथ खड़े रहे हैं, लेकिन अब यह ख़बर आ रही है कि हिना शहाब राजद से किनारा कर सकती हैं। इसके पीछे की वजह से है उनके बेटे ओसामा शहाब का जेल जाना। हिना शहाब को यह उम्मीद थी कि राजद परिवार के हस्तक्षेप से ओसामा को जेल नहीं जाना पड़ेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

हिना शहाब पहले भी मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कह चुकीं हैं कि पहले पति की मौत हो गई, अब क्या मेरी गोदी भी सूनी हो जाएगी। मांग के बाद गोद भी उजड़ जाने पर क्या करूंगी। हिना शहाब ने भावुक होते हुए अपनी बात रखी। वहीं बेटे की सलामती और हिफ़ाज़त की दुआ भी की।

आपको बता दें कि राजद की टिकट पर हिना शहाब ने चुनावी दांव खेला था, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। वहीं अब बेटे ओसामा शहाब के जेल जाने के बाद फिर से उनके समर्थकों में रोष है, वहीं समर्थकों ने 'पहले जेल, तब बेल फिर होई खेल' के नारे भी बुलंद कर दिए हैं। चर्चा है कि हिना शहाब राजद से किनारा कर आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर चुनावी बिगुल फूंक सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+