Bihar News: लालू यादव की संपत्ति पर बिहार सरकार की पैनी नजर! जब्त कर इस बड़े काम में होगा इस्तेमाल
Govt school on Lalu Yadav's seized property: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया है, जिसने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़ी जब्त संपत्तियों को लेकर अहम ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई द्वारा अटैच की गई इमारतों का इस्तेमाल अब जनकल्याण के लिए किया जाएगा।
सरकार का उद्देश्य इन संपत्तियों को बेकार पड़े रहने देने के बजाय शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में लगाना है, ताकि गरीब और जरूरतमंद बच्चों को सीधा लाभ मिल सके।

जब्त संपत्तियों पर खुलेंगे सरकारी स्कूल
सम्राट चौधरी ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में बात करते हुए घोषणा की है कि घोटाले के पैसों से बनी और जब्त की गई इमारतों पर सरकारी स्कूल खोले जाएंगे। उनका कहना है कि इन संपत्तियों पर ताला लगे रहने के बजाय इनकी रंगाई-पुताई करके गरीब परिवारों के बच्चों को पढ़ाई का बेहतर अवसर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में बनेगा देश का पहला एनर्जी म्यूजियम, कितनी होगी लागत और क्या है इसकी खासियत?
Samrat Choudhary on Lalu Yadav: लालू यादव को बताया 'पंजीकृत अपराधी'
डिप्टी सीएम ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को "पंजीकृत अपराधी" बताया और कहा कि वह चारा घोटाले से जुड़े करीब 950 करोड़ रुपये के मामलों में दोषी ठहराए जा चुके हैं। उन्होंने जोर दिया कि जनता के पैसे से बनी प्रॉपर्टी पर अब जनहित के काम होंगे।
ये भी पढ़ें: Bihar में नौकरियों की बहार! ये बड़ी कंपनी लगाएगी इलेक्ट्रिक बस का प्लांट, कोका-कोला भी करेगी निवेश
20 साल से बंद बिल्डिंग का सदुपयोग
गृह मंत्री के अनुसार, पटना चिड़ियाघर के पास एक बिल्डिंग पिछले करीब 20 वर्षों से बंद पड़ी है, जिसे जांच एजेंसियों ने अटैच किया था। उन्होंने कहा कि ऐसी संपत्तियों को अब निष्क्रिय नहीं रहने दिया जाएगा, बल्कि उन्हें स्कूलों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
अपराध पर सख्त रुख और स्पीडी ट्रायल
सम्राट चौधरी ने बिहार में अपराध विरोधी अभियान की बात करते हुए कहा कि आम लोगों को नहीं, बल्कि केवल अपराधियों को डरने की ज़रूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि अपराधियों के केस फास्ट ट्रैक कोर्ट के ज़रिए 3 से 6 महीने में निपटाकर सज़ा सुनिश्चित की जाएगी और अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त होगी।
ये भी पढे़ं: Bihar News: टूट की कगार पर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी? विधायक के 4 लाइनों के सोशल मीडिया पोस्ट से हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications