Bihar News: एग्ज़ाम सेंटर पर लेट से पहुंची छात्राएं, नहीं मिला प्रवेश तो मचाने लगी तांडव

Intermediate Exam In Bihar: बिहार में आज (गुरुवार) से इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 की शुरुआत हो चुकी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित परीक्षा 12 फरवरी तक जारी रहेगी। परीक्षा में शामिल होने वालों छात्रों को एग्ज़ाम के मद्देनज़र सारे दिशा निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए थे।

परीक्षार्थियों को साफ़ निर्देश दिया गया था कि परीक्षा केंद्र पर आधे घंटे पहले पहुंच जाना है। देरी से पहुंचने पर परीक्षा केंद्र में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। तय समय पर परीक्षा देने नहीं पहुंचे तो एंट्री नहीं मिलेगी। सारी हिदायतों के बाद भी बिहार के विभिन्न ज़िलों से परीक्षार्थी लेटे पहुंचे।

exam centre bhagalpur

प्रदेश के विभिन्न ज़िले से परीक्षा केंद्रों पर छात्रों द्वारा तांडव मचाने की खबर आ रही है। वहीं बिहार के भागलपुर से हैरान करने वाला मामला आया है, जहां छात्राओं ने परीक्षा केंद्र पर उत्पात मचाया है। भागलपुर में एक परीक्षा केंद्र पर किसी वजह से छात्राएं लेट से पहुंची।

परीक्षा केंद्र का गेट बंद था, उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। गुस्से में आग बबूला छात्राओं ने परीक्षा केंद्र पर बवाल काटना शुरू कर दिया। कुछ छात्राओं ने तो दीवार फांद कर एग्ज़ाम सेंटर के अंदर दाखिल होने की कोशिश की, तो वहीं कुछ छात्रा गेट में लगे ताले को ही ईंट से तोड़ने की कोशिश करने लगी।

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। वहीं तस्वीर पर लोगों का कहना है कि छात्राओं को परीक्षा केंद्र में दाखिल कर लेना चाहिए था। इस तरह से उनके साल बर्बाद होने से बच जाते।

कोई जान बूझकर देरी नहीं करता है। कोई मज़बूरी होगी या जैसे की आने का संसाधन नहीं मिल पाया होगा। क्योंकि छात्राओं में ग़ैर ज़िम्मेदाराना रवैया बहुत कम देखने को मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+