Bihar News: दुर्गा पूजा के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, भूल कर भी नहीं करें ये गलती, हो जाएगी जेल

Bihar News, Durga Puja 2023: प्रदेश के विभिन्न जिलों में दुर्गा पूजा को लेकर जश्न का माहौल है। मेला और पंडाल की रोचक ख़बरें भी पढ़ने को मिल रही हैं। इसके साथ प्रदेश के सभी जिले में प्रशासन भी मुस्तैद है। वहीं गृह मंत्रालय से सभी जिलों को सख्त दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तुंरत कार्रवाई के भी आदेश मिले हैं।

दुर्गा पूजा, विसर्जने में निकले जुलूस और डीजे पर प्रतिबंध को लेकर कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं जिन शर्तों पर दुर्गा पूजा के मद्देनज़न लाइसेंस दिया गया है, उनका पालन करना ज़रूरी है। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Bihar News: Gaya Administration alert for Durga Puja, do not do this mistake, gaya puja news hindi

ब्रीफिंग में ड्यूटी टाइम को लेकर गंभीर रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही हुई तो संबधित कर्मी पर कार्रवाई भी होगी। इसके अलावा कंट्रोल रूम, ट्रैफिक व्यवस्था के साथ ही भीड़ नियंत्रण पर ख़ास ध्यान देने के निर्देश प्रदेश के सभी जिला के वरीय अधिकारियों को दिया गया है।

Recommended Video

    Bihar News: दुर्गा पूजा के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, भूल कर भी नहीं करें ये गलती, हो जाएगी जेल

    गया ज़िले में पूजा के दौरान संवेदनशील जगहों पर ड्रोन के ज़रिए लगातार नज़र रखी जाएगी। वहीं भीड़ नियंत्रण के लिए मेन जगहों पर ड्राप गेट भी लगाए जाएंगे। सदर अनुमंडल इलाके में भीड़ को ध्यान में रखते हुए 24 जगहों पर वीडियोग्राफर को रखे गए हैं। वहीं 27 जगहों पर वाच टावर, बैरिकेटिंग और ड्राप गेट भी लगाए गए हैं। इसके अलावा 25 जगहों पर HD रीज़ोलूशन वाले CCTV लगाए गए हैं।

    गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने कहा कि हुड़दंग बाजी करने वालों ख़ास नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी हाल में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। वहीं कोई इंसान अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो, उसके खिलाफ़ भारतीय दंड संहिता की (IPC) धारा 153- A और 505 के तहत तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

    साइबर और आईटी सेल के साथ-साथ सोशल मीडिया विंग के द्वारा फेसबुक,व्हाट्सएप्प ग्रुप,वेब न्यूज़ पोर्टल, यूट्यूब चैनल पर ख़ास नज़र रखी जा रही है। गृह विभाग सख्त निर्देश दिया गया है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक और अफवाह फैलाने वाले पोस्ट पर नज़र बनाये रखें।

    इस तरह के भ्रामक कंटेंट या अफवाह फैलाने पर संबंधित सोशल मीडिया हैंडल के ऑनर और ग्रुप एडमिन पर कार्रवाई होगी। वही दुर्गा पूजा के मद्देनज़र गया जिला के नियंत्रण कक्ष को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। किसी प्रकार की कहीं से भी सूचना आने पर तुरंत अपने वरीय पदाधिकारियों को खबर देने का निर्देश दिया गया है। इस बाबत कंट्रोल रूम के 0631 2222253/59 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। 24 घंटा वर्क मोड में तीन शिफ्टों में नियंत्रण कक्ष में काम जारी रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+