Bihar News: पूर्व IPS Amitabh Das ने कहा- बेऊर जेल से अनंत सिंह ने CM को दी धमकी, की ये मांग

Bihar News Update: बिहार में एनडीए की नई सरकार ने बहुमत साबित कर दिया है। पक्ष विपक्ष के बीच सियासी बयानबाज़ी भी जारी है। बिहार में बने नए समीकरण पर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इसी क्रम में वन इंडिया हिंदी से पूर्व IPS अमिताभ दास ने ख़ास बातचीत की, बहुत ही बेबाकी से उन्होंने अपनी बात रखी।

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास ने कहा कि महगठबंधन के नेता खेला होने का दावा कर रहे थे, लेकिन उनके साथ ही सियासी खेल हो गया। चेतन सिंह, नीलम देवी और प्राह्लाद यादव के NDA में जा मिले, इन तीनों के पाला बदलने की अपनी अपनी कहानी है।

Bihar News: Former IPS Amitabh Das said- Anant Singh threatened CM from Beur jail, made this demand

सबसे पहले नीलम देवी की बात करते हैं, खूंखार माफिया डॉन अनंत सिंह जो कि कई सालों से बेऊर जेल में बंद है, उसकी पत्नी है। पलटू राम (नीतीश कुमार) बहुत पहले से ही अनंत सिंह के सामने हाथ पैर जोड़े हुए आ रहे हैं।

अनंत सिंह ने एक दो दिन पहले सीएम नीतीश कुमार को कॉल कर गंदी गंदी गालियां दीं और सीएम को धमकाते हुए कहा था कि नीलीम देवी को मंत्री बनाओ या तो लोकसभा भेजो, नहीं तो सरकार गिर जाएगी। नीतीश कुमार घबरा गए, डील के हुई।

राजद की महिला नेत्री विधायक नीलम देवी ने पाला बदला और जदयू से हाथ मिला लिया। अनंत सिंह के बाद मोकामा की सीट खाली हुई थी, उसकी जगह पर नीलम देवी राजद के टिकट पर चुनाव जीती थी। मंत्रिमंडल का विस्तार होगा तो नीलम देवी भी मंत्री पद की शपथ ले सकती हैं।

नीतीश कुमार पहले भी अपराधी के पत्नी को मंत्री बनाते रहे हैं। इससे पहले पूर्णियां का खूंखार अपराधी भुटन सिंह की पत्नी लेसी सिंह मंत्री थीं। अब चेतन आनंद की बात करें तो वह खूनी आनंद मोहन का बेटे हैं। शिवहर से राजद विधायक हैं। आनंद मोहन की होली तो इस बार तिहाड़ जेल में मनने वाली है।

सुप्रीम कोर्ट ने पास्पोर्ट जब्त करने के साथ ही हर 15 दिन पर पुलिस स्टेशन पर हाज़िरी लगाने का आदेश दिया है। चेतन आनंद के पाला बदलने की बात करें तों, नीतीश कुमार और आनंद मोहन के बीच एक समझौता हुआ है।

आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को जदयू से वैशाली लोकसभा सीट का उम्मीदवार बनाया जाएगा। चेतन आनंद को देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि उन्हें जबरदस्ती ले जाया गया हो। जैसे ही नीतीश कुमार और आनंद मोहन के बीच समझौता हुआ।

चेतन आनंद के छोटे भाई अंशुमान आनंद ने पाटलिपुत्र थाने में रिपोर्ट करवा दी कि उनके भाई का अपहरण हो गया है। देर रात पटना पुलिस ने तेजस्वी यादव के आवास को घेर लिया, फिर चेतन आनंद वहां से अपने घर गये।

अब तीसरे विधायक प्राह्लाद यादव की बात करें तो यह सूर्यगढ़ा से राजद विधायक हैं। सन 2000 में मैं लखीसराय का एसपी हुआ करता था। मैंने प्राह्लाद यादव की सभी आर्म्स लाइसेंस रद्द करवा दिया था। सारे हथियार जब्त करवा दिया था, क्योंकि इनका अपराधिक इतिहास था।

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास ने कहा कि प्राह्लाद यादव को या तो मंत्री पद मिलेगा या फिर लोकसभा का टिकट मिलेगा। वहीं उन्होंने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि भाजपा वाले लोग पैदायशी झूठे होते हैं, विपक्ष में थे तो अपाधियों पर लगाम कसने की बात करते थे। अब अपराधियों को साथ लाकर सत्ता का सुख भोग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+