Bihar News: राबड़ी देवी ने बिहार की राजनीति को लेकर कह दी बड़ी बात, अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना दें CM नीतीश
Bihar News: बिहार की राजनीति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बड़ा बयान दिया है। सीएम नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रगान के अपमान के आरोप लगाए जाने के बाद से प्रदेश का राजनीतिक पारा काफी हाई हो गया है। RJD पार्टी सीएम से इस्तीफे की मांग कर रही है।
राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी दिमागी हालत सही नहीं है। उन्होंने कहा अगर दिमाग खराब हो गया है, तो उन्हें गद्दी छोड़ देनी चाहिए और अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। नीतीश कुमार ने बिहार और देश को शर्मसार करने का कार्य किया है।

बता दे कि बुधवार(20 मार्च) को राजधानी पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 के उद्घाटन समारोह के दौरान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगा है। आरोप है कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान शुरू होने से पहले इसे रोकने का इशारा किया और कहा, "पहले स्टेडियम का चक्कर लगाकर आते हैं, फिर शुरू कीजिएगा।
राष्ट्रगान के अपमान पर तीन साल की सजा का प्रावधान है: तेजस्वी
जब राष्ट्रगान पुनः शुरू हुआ, तो नीतीश कुमार सावधान मुद्रा में खड़े रहने के बजाय लोगों का अभिवादन करते रहे और पास में खड़े अधिकारी से बातचीत करने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि राष्ट्रगान के अपमान पर तीन साल की सजा का प्रावधान है, इसलिए नीतीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा है कि अब उन्हें रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट 1971 के अनुसार, राष्ट्रगान का अपमान करना दंडनीय अपराध है।
इस घटना को लेकर पूर्व सीएम राबड़ी देवी के अगुवाई में विपक्षी सदस्यों ने परिषद के बाहर धरना दिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माफी मांगने की मांग की। राबड़ी देवी ने तंज कसते हुए कहा कि उनका दिमाग खराब हो गया है। यही कारण है कि राष्ट्रगान के समय भी वह ताली बजाते रहते हैं।
उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए कहा कि 25 साल से तो जांच हो रहा है कहां कोई नया बात सामने आ रहा है। CBI या ED कहां कोई नया बात सामने ला रहा है वहीं चारा घोटाला, जमीन घोटाला का आरोप लगता है। राजनीतिक खेल खेला जा रहा है। देश की जनता सब जानती है। नीतीश कुमार के पलटी मारने पर उन्होंने कहा कि वो अपने से आते हैं और खुद से ही जाते हैं।
यह भी पढ़ें-Nitish Kumar Viral: '10 साल में ही धरती खत्म हो जाएगी', विधानसभा में नीतीश कुमार ने बताई वजह
प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट 1971 क्या है?
प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट, 1971 (Prevention of Insults to National Honour Act, 1971) एक भारतीय कानून है, जिसका उद्देश्य भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों, जैसे राष्ट्रध्वज (तिरंगा), राष्ट्रगान ("जन गण मन") और संविधान, के सम्मान की रक्षा करना है। राष्ट्रगान का अपमान करना दंडनीय अपराध है, इसके लिए तीन साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति राष्ट्रगान गाने या सुनने के दौरान जानबूझकर अशोभनीय व्यवहार करता है, बैठा रहता है, हंसता है, या इसका अपमान करता है, तो उसे इस कानून के तहत दंडित किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications