Bihar News: धमाके से दहला गांव, हादसे में 3 युवक घायल, इलाज के लिए गोरखपुर रेफर

Bihar News, Gopalganj Crackers Factory: बिहार के गोपालगंज ज़िले में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। जहां एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ, जिसमें 3 युवक ङायल हो गए। ग्रामीणों की मानें तो जिस वक्त पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ, तीनों अंदर काम कर रहे थे।

फ़ैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से घायल युवकों को इलाजे के लिए लोकल अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों बेहतर इलाज के लिए घायलों गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफ़र कर दिया। श्रीपुर रकबा खाप गांव (फुलवरिया थाने के सहायक श्रीपुर ओपी क्षेत्र) में यह हादसा हुआ।

Bihar News: Dhamake se dahla Gaon, 3 bacche hadese me zakhnmi, gorakhpur refer

पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी पटाखा कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले की जांच के निर्देश भी दिए हैं। हादसे में घायल युवकों की पहचान मंगरू सहनी के पुत्र पवन कुमार (श्रीपुर रकबा खाप गांव निवासी), हृदया सहनी के पुत्र नीतीश कुमार (श्रीपुर रकबा खाप गांव निवासी) और सिकंदर सहनी के पुत्र पीयूष कुमार (श्रीपुर रकबा खाप गांव निवासी) के रूप में हुई है।

हादसे में घायल युवकों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। पुलिस की मानें तो आरोपी मूंगफली मिया उर्फ मोहद्दीनपुर मियां (पटाखा कारोबारी) बहादुरपुर गांव (तरैया सुजान थाना क्षेत्र, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। उससे पूछताछ जारी है।

ग़ौरतलब है कि पिछले एक साल से मूंगफली मिया उर्फ मोहद्दीनपुर मियां रकबा गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। वह अपने फ़ैक्ट्री में छोटे बच्चों से पटाखा बनवा रहा था। शुक्रवार को भी बच्चे पटाखा बना रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ और तीन बच्चे झुलस गए। वहीं स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर काफी नाराज़गी है, उन्होंने सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+