Bihar News: Winter Session से पहले बिहार विधान सभा के आसपास धारा 144 लागू, इन चीज़ों पर लगी रोक
Bihar Winter Session: 6 नवंबर से बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। इस बाबत तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इसके साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि सत्र के दौरान हंगामा होने पर स्थिति को कंट्रोल में रखा जा सके। ग़ौरतलब है कि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के मकसद से खास तौर से पुलिसकर्मी और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे, इस बाबत बिहार विधानमंडल के बाहर धारा 144 भी लागू कर दी गई। बिहार विधानसभा के बाहर एक जगह पर पांच आदमी से ज्यादा लोगों को खड़ा होने की इजाज़त नहीं है। वहीं धरना प्रदर्शन भी करने की इजाज़त नहीं है।

जूलूस और धरना प्रदर्शन पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। जो भी संगठन इस तरह की कोई हरकत करते पाये गए, उन पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत दिशा निर्देश भी तय कर दिए गये हैं। सुरक्षा इतनी टाइट रखी गई है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।
शीतकालीन सत्र के मद्दनेज़र करीब 500 पुलिसकर्मी, मजिस्ट्रेट समेत ट्रैफिक पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई है। बिहार विधानमंडल के बाहर हर प्रवेश द्वार पर 1 मजिस्ट्रेट, 1 इंस्पेक्टर, 1 दरोगा और 5 पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है।
बिहार विधानमंडल के बाहर 50 से ज़्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 10 QRT टीम को भी प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा हर बिहार विधानमंडल के अंदर हर एंट्री प्वाइंट पर 1 इंस्पेक्टर पुलिसकर्मी के अंदर 5 लोगों को तैनात किया गया है। वहीं शीतकालीन सत्र के दौरान सीसीटीव के ज़रिए विधानमंडल के अंदर और बाहर लोगों की गितिविधियों पर लगातार नज़र रखी जाएगी।
बिहार विधानमंडल परिसर के अंदर अंदर और बाहर पांच सौ पुलिसकर्मियो की तैनाती की गई है। वहीं डॉग स्कॉयड और बम स्कॉयड साथ की टीम विधानमंडल परिसर को खंगाल रही है। हर जगह पर बारीकी से जांच की जा रही है। भाजपा नेता द्वारा शीताकालीन सत्र के सेशन छोटा रखने पर, सवाल उठाने को लेकर सत्र के हंगामेदार होने की आशंका जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications