Bihar News: 24 घंटे में डूबने से 24 लोगों की मौत, पीड़ित परिवार को मिलेंगे इतने लाख रुपये
Bihar News, CM Nitish Kumar Announced Ex-gratia: बिहार में जितिया पर्व के मौक़े पर दर्दनाक हादसा हुआ है, प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से 24 घंटे में 24 लोगों के मौत की ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक नदी में नहाने के दौरान हादसा हुआ है। सबसे बड़ा हादसा बिहार के भोजपुर ज़िले में हुआ है जहां नहाने के दौरान एक साथ 5 युवतियों के सोन नदी में डूबने की खबर सामने आई है।
चांदी बहियारा गांव (चांदी थाना क्षेत्र) में हुए हादसे में अभी तक किसी की भी बरामदी नहीं हुई है। ग्रामीणों की माने तो जितिया पर्व पर व्रतियों के साथ बच्चियां भी सोन नदी में नहाने गई थी। तेज़धार में पांचों युवतियां बह गईं। एक परिवार की 3 बच्ची और एक परिवार की 2 युवतियां हैं। इनमें से एक की शादी पिछले साल हुई थी।

चश्मदीदों की मानें तो नहाने के बाद युवतियों का सेल्फी लेने के दौरान गड्ढे में पैर फिसला। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तेज धार में सभी समा गई। वहीं बिहार की राजधानी पटना में 3 लोगों की डूबने से मौत की खबर है। पालीगंज इलाके के महबलीपुर में सोन नदी में डूबने से हुए तीन लोगों की मौत में एक बच्चा भी शामिल है।
जितिया पर्व के मौके पर परिवार के साथ दो अलग-अलग गांव के लोग नहाने गए थे, इसी दौरान डूबने से मौत हो गई। एक गांव के दो लोग और 1 बच्चा दूसरे गांव का है। SDRF की मदद से तीनों का शव बरामद हो गया है। वहीं नवादा ज़िले से भी नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत की खबर सामने आई है।
सहरसा ज़िले से भी दो की डूबने से मौत की ख़बर है,औरंगाबाद में भी एक की डूबने से मौत हो गई है। नरकटियागंज स्थित पोखर (सुगाव गांव, कंगाला थाना क्षेत्र) में डूबने से 12 साल किशोरी के मौत की खबर है। नवादा, पटना, भोजपुर के अलावा गया,जहानाबाद, बेगूसराय, रोहतास, सारण और गोपालगंज से भी नदीं में डूबने से मौत की खबर सामने आई है।
बिहार के विभिन्न जिलों में 24 घंटे में डूबने से हुई लोगों की मौत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है। इसके साथ बी उन्होंने हर पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की है।












Click it and Unblock the Notifications