बिहार के NDA नेता मंत्री पद हथियाने में जुटे, नहीं लगता 'निर्मला' से कुछ मांगा होगा- देव ज्योति, VIP प्रवक्ता
Budget 2024: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद डबल इंजन (जदयू+भाजपा) की सरकार बन चुकी है। इसी क्रम में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट पेश होने जा रहा है। यह आखिरी बजट इसलिए है क्योंकि लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा हो जाएगी।
बिहार में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद प्रदेश के लोगो को उम्मीद है कि डबल इंजन की सरकार में कुछ विशेष मिलेगा। इन्हीं सब चर्चाओं के बीच मुकेश सहनी के पार्टी (विकासशील इंसान पार्टी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत की।

VIP प्रवक्ता देव ज्योति ने बेबाकी से अपनी बात रखते हुए कहा कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ जाकर भाजपा का कमल तो खिला दिया है। लेकिन अभी भी एनडीए गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है। बजट आने वाला है लेकिन एनडीए नेता मंत्री पद की आस में बैठे हुए हैं।
बिहार में डबल इंजन की सरकार आई है, एनडीए नेताओं को चाहिए था कि बिहार के लिए वित्तमंत्री निर्मला सीतीरमण से कुछ ख़ास मांग करते, लेकिन मुझे नहीं लगता की कोई मांग की गई होगी। क्योंकि एनडीए नेताओं को तो बिहार में बनी नई सरकार में अपने मंत्री पद की चिंता है।
बिहार की जनता को सिर्फ ठगने का काम किया जा रहा है, प्रदेश के हित में नेता लोग सोच नहीं रहे हैं। बिहार में जो सत्ता परिवर्तन हुआ है, इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी लेकिन कुर्सी पाने के लिए तोड़-जोड़ की सियासत कर जनता के मत का अपमान किया गया।
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतिम बजट है, बिहार की एनडीए सरकार को चाहिए था कि प्रदेश के लिए कुछ विशेष मांग लेते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। बिहार को जो भी मिलने वाला है, वह बिहार के हक़ का है। एनडीए नेताओं के तरफ़ से बिहार के लिए कोई पहल नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications