Bihar News: कर्ज में डूबे पूरे परिवार ने एक साथ मजार पर जाकर खाया जहर, 5 की मौत, एक की हालत गंभीर
बिहार: कर्ज में डूबे पूरे परिवार ने एक साथ मजार पर जाकर खाया जहर, 5 की मौत, एक की हालत गंभीर
बिहार के नवादा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर जान दे दी है और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। नवादा के कर्ज में डूबे एक परिवार ने मजार पर जाकर बुधवार की देर रात अपनी पत्नी और 4 बच्चे समेत जहर खा लिया। इसमें से परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है, वहीं एक की हालत गंभीर है। रिपोर्ट के मुताबिक नवादा नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मोहल्ला के निवासी लाल गुप्ता ने अपने परिवार के साथ ये कदम उठाया।

मरने वालों में घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता, पत्नी अनिता कुमारी और तीन बच्चे प्रिंस कुमार, शबनम कुमारी और गुड़िया कुमारी शामिल हैं। वहीं एक बेटी साक्षी की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को पावापुरी विंस रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि केदार लाल गुप्ता का नवादा में फल का दुकान था। केदार लाल गुप्ता पर बहुत अधिक कर्ज हो गया था और कर्ज को लेकर उन्हें प्रताड़ित करने की भी बात सामने आ रही है। कर्ज से प्रताड़ित होने की वजह से उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ जहर खा लिया। चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि एक लड़की की फिलहाल जान तो बची है लेकिन वो जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक केदार लाल गुप्ता पर 10 से 12 लाख का कर्ज था। जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, वो मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर मुखिया केदार लाल गुप्ता होश में थे, उनसे जब पुलिस ने पूछा कि उन्होंने सह-परिवार जहर क्यों खाया तो उन्होंने बताया कि उनपर 10-12 लाख रुपये का कर्ज था। इस बाद केदार लाल को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई है। पुलिस, अब मामले की जांच कर रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications