युवाओं के लिए खुशखबरी! ऐसे करें Mukhyamantri Udyami Yojana का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन,स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2026: बिहार के युवाओं के लिए अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने और 'मालिक' बनने का एक सुनहरा अवसर आ गया है। बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने 'मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2026' के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बिहार में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के नए चरण रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू हो गया है। इस योजना के तहत न केवल 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जा रही है, बल्कि उसका 50 फीसदी हिस्सा अनुदान (Subsidy) के रूप में माफ भी कर दिया जाएगा।

विस्तार से समझिए क्या है मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, इससे बिहार के युवा कैसे ले सकते हैं लाभ, कौन कर सकता है आवेद और ऑनाइन रजिस्ट्रेशन की क्या है प्रक्रिया...
What is Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana: क्या है मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2026?
25 फरवरी 2026 से इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल खुल गया है और इच्छुक आवेदक 15 मार्च 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह योजना राज्य के युवाओं, महिलाओं और विभिन्न वर्गों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार का एक बड़ा कदम है।
आवेदन करने से पहले यह जान लीजिए की क्या है मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, किन लोगों की करेगा मदद? इस योजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी वित्तीय संरचना है। सरकार लाभार्थियों को कुल 10 लाख रुपये तक की सहायता देती है:
50% Subsidy: कुल प्रोजेक्ट लागत का आधा हिस्सा यानी 5 लाख रुपये तक की राशि अनुदान के रूप में दी जाती है, जिसे वापस नहीं करना होता।
50% लोन : बाकी के 5 लाख रुपये लोन के रूप में होते हैं।
ब्याज दर: महिला, SC/ST और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए यह लोन पूरी तरह ब्याज मुक्त होता है। वहीं, 'युवा उद्यमी योजना' (General/OBC Male) के तहत केवल 1% साधारण ब्याज देना होगा। इस लोन को व्यवसाय शुरू होने के बाद 84 समान किस्तों (7 वर्ष) में लौटाना होता है।
Online Registration Udyami Bihar: आवेदन करने का स्टेप-बॉय-स्टेप प्रॉसेस
'मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2026' का आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है और इसके लिए किसी बिचौलिए की आवश्यकता नहीं है। नीचे देखिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए इन आसान प्रॉसेस से गुजरना होगा।
रजिस्ट्रेशन: आधिकारिक वेबसाइट udyami.bihar.gov.in पर जाएं। 'पंजीकरण' पर क्लिक करें और 'मुख्यमंत्री उद्यमी योजना' का चयन करें। अपना आधार नंबर और अन्य जानकारी भरें। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के जरिए रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
लॉगिन और फॉर्म: आधार नंबर का उपयोग कर पोर्टल में लॉगिन करें। अब आपके सामने विस्तृत आवेदन फॉर्म खुलेगा।
डॉक्यूमेंट अपलोड: मांगी गई सभी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेजों (जैसे- जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक स्टेटमेंट) को स्कैन करके अपलोड करें।
सबमिशन: फॉर्म को रिव्यू करें और फाइनल सबमिट करें। भविष्य के संदर्भ के लिए रसीद का प्रिंट जरूर लें।
Who is Eligible Udyami 2026 : कौन कर सकता है आवेदन?
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।
आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं (इंटरमीडिएट) पास, ITI, पॉलिटेक्निक या समकक्ष डिप्लोमा होनी चाहिए।
आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदक के पास अपना निजी PAN कार्ड होना जरूरी है।
व्यवसाय को प्रोपराइटरशिप, पार्टनरशिप, LLP या प्राइवेट लिमिटेड फर्म के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।
सिलेक्शन की प्रक्रिया में 'रेंडमाइजेशन' से होगा फैसला
पोर्टल पर आवेदन मिलने के बाद लाभार्थियों का चयन कंप्यूटराइज्ड रेंडमाइजेशन सिस्टम (Lottery System) के माध्यम से किया जाएगा। 15 मार्च के बाद जिलों के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आवेदकों को चुना जाएगा। इसके बाद मुख्यालय स्तर पर दस्तावेजों की जांच (Scrutiny) होगी और फिर प्रशिक्षण के बाद लोन की पहली किस्त जारी की जाएगी।
रजिस्ट्रेशन करते समय महत्वपूर्ण बातें: जो आपको ध्यान रखनी हैं
जिला चयन: उद्योग उसी जिले में स्थापित करना होगा जहां का आप निवासी हैं, अन्यथा आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
प्रोजेक्ट का चुनाव: योजना में तीन श्रेणियां (A, B, C) बनाई गई हैं जिनमें बेकरी, आटा चक्की, ऑटो रिपेयरिंग, गारमेंट्स निर्माण जैसे दर्जनों प्रोजेक्ट शामिल हैं। प्रोजेक्ट का चुनाव बहुत सोच-समझकर करें क्योंकि बाद में इसे बदला नहीं जा सकेगा।
बिहार के विकास में युवाओं की भागीदारी
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना न केवल बेरोजगारी दूर करने का एक साधन है, बल्कि यह बिहार को एक 'औद्योगिक हब' बनाने का विजन भी है। यदि आप भी एक नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो 15 मार्च से पहले इस अवसर का लाभ जरूर उठाएं।












Click it and Unblock the Notifications