'हिजड़ों की फौज में शामिल हो जाएगा देश का नाम, अग्निवीर लाने वाले को फांसी दें', बोले- बिहार के मंत्री, VIDEO

सुरेंद्र यादव ने कहा कि जिसने भी अग्निवीर का प्रस्ताव लाया और विचार दिया उसे फांसी पर लटका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अग्नीवीर से जब शादी के लिए पूछा जाएगा कि क्या करते हो तब ये कहेंगे कि रिटायर फौजी हैं।

बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव
Photo Credit:

Bihar Minister Offensive Statement Agniveer: बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव ने अग्निवीरों को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने अग्निवीरों पर टिप्पणी करते हुए 'हिजड़ों की फौज' कहा है। बिहार के मंत्री ने कटिहार में कहा कि आज से ठीक साढ़े आठ साल बाद देश का नाम हिजड़ों की फौज में शामिल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि साढ़े आठ साल के बाद वर्तमान सेना के जवान सेवानिवृत्त होंगे और इन अग्निवीरों का प्रशिक्षण पूरा नहीं होगा। इसके बाद देश का नाम हिजड़ों की फौज में शामिल हो जाएगा।

सुरेंद्र यादव ने कहा कि जिसने भी अग्निवीर का प्रस्ताव लाया और विचार दिया उसे फांसी पर लटका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अग्नीवीर से जब शादी के लिए पूछा जाएगा कि क्या करते हो तब ये कहेंगे कि रिटायर फौजी हैं, तब इन्हें अपनी बेटी कौन देगा? साढ़े 4 वर्ष के बाद अग्नीवीरों का क्या होगा?

पिछले साल 14 जून को घोषित की गई अग्निपथ योजना में साढ़े 17 से 21 साल के बीच के युवाओं को केवल चार साल के लिए भर्ती करने का प्रावधान है और उनमें से 25 फीसदी को 15 साल और बनाए रखने का प्रावधान है। 2022 के लिए ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गया। योजना के तहत भर्ती होने वालों को 'अग्नीवीर' कहा जाएगा।

Recommended Video

      Bihar में होगी 3 लाख से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणा | वनइंडिया हिंदी

      पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्निपथ योजना के अग्रणी होने पर अग्निवीरों के पहले बैच को बधाई दी थी और यह सशस्त्र बलों को मजबूत करने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने में एक "परिवर्तनकारी नीति और गेम चेंजर" है।

      यह भी पढ़ें- संसद में राहुल गांधी बोले- अग्निवीर योजना RSS की ओर से आर्मी पर थोपी गई

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+