बिहारः BMP कैंप में सिपाही ने महिला कांस्टेबल को मारी गोली फिर कर ली खुदकुशी

पटना। बिहार की राजधानी पटना के एयरपोर्ट के पास स्थित बिहार सैन्य पुलिस वन कैंप में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां पुरुष कॉन्स्टेबल ने महिला कॉन्स्टेबल को गोली मार दी। इसके बाद खुद के सिर में भी गोली मार ली। लगातार गोली की आवाज सुनकर बीएमपी कैंप में रह रहे अन्य कॉन्स्टेबल मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। इसके बाद आनन-फानन में उनको अस्पताल ले जाने की कोशिश की कई। लेकिन उनकी मौत हो गई।

Recommended Video

    Patna के BMP Camp में एक साथ महिला और पुरुष कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली | वनइंडिया हिंदी
    bihar military camp male constable shoot himself after did fring on lady constable

    घटना की जांच के लिए मौके पर एफएसएल की टीम पहुंच चुकी है। पटना पुलिस के अधिकारी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। मृतक जवान का नाम अमर था जबकि महिला सिपाही का नाम वर्षा है। इस पूरे मामले पर पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। मृतक जवान अमर की उम्र 36 साल थी जबकि महिला सिपाही वर्षा की उम्र 26 साल थी। दोनों ही दार्जलिंग के रहने वाले थे।

    घटना सुबह करीब 8 हजे रेस्ट रूम में घटी। मृतक सिपाही अमर की राइफल से पांच गोली चली है। महिला और पुरुष दोनों ही शादीशुदा थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त वर्षा महिला सिपाहियों के ठहरने के लिए बने रूम में थी तभी उसी वक्त अमर भी वहां पहुंच गया। फिर उसकी वर्षा के साथ कुछ कहासुनी हुई। इतने देर में अमर ने वर्षा को गोली मार दी। गोली लगते ही वर्षा फर्श पर गिर गई। इसके बाद अमर ने उसी राइफल से खुद के सिर में गोली मार ली। गोली लगते ही अमर भी ढेर हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+