बिहार: नालंदा के हरनौत में चलती बस में लगी आग, 9 जिंदा जले
बिहार के नालंदा स्थित हरनौत में चलती बस में आग लगने के चलते लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
पटना। बिहार स्थित नालंदा के हरनौत बाजार में गुरुवार शाम ए चलती बस में आग लग गई। बताया गया कि इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है वहीं कई यात्रियों के घायल होने की खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पर लिया गया। समाचार लिखे जाने तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका था। इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने घोषणा की है कि मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा साथ ही घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर किया जाएगा।

बताया गया कि घटना गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे हई और बस शेखपुरा जा रही थी। मृतकों में 8 लोगों की शिनाख्त कर ली गई है। दुर्घटना के वक्त 50 लोग सवार थे।















Click it and Unblock the Notifications