बिहार: बरौनी रिफाइनरी में टला बड़ा हादसा, फर्नेस ब्लास्ट में 15 लोग घायल
बेगुसराय, सितंबर 16: बिहार के बेगुसराय जिले में स्थित बरौनी रिफाइनरी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।बताया जा रहा है कि, यूनिट एवीयू के फर्नेस में ब्लास्ट होने के कारण 15 लोग जख्मी हुए है। सभी जख्मियों का प्राथमिक इलाज कर बरौनी रिफाइनरी के अस्पताल व एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बरौनी रिफाइनरी को किसी तरह का आर्थिक नुकसान नहीं पहुंचा। एक टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्लांट के बाहर ब्लास्ट की खबर आने के बाद आसपास के गांव के लोग भी बरौनी रिफाइनरी के गेट नंबर एक पर पहुंचने लगे। लोग अपनी परिजनों का हाल ले रहे थे, जो रिफाइनरी में काम करते थे। जिसके चलते काफी समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। कहा जा रहा है कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। हादसे को देखते हुए बरौनी रिफाइनरी क्षेत्र में सभी तरह के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
बरौनी रिफाइनरी ईडी शुक्ला मिस्त्री ने बताया कि घायलों को रिफाइनरी के अस्पताल समेत पास के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अधितकर घायल हुए कर्मी खतरे के बाहर हैं, लेकिन एक कर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज जारी है। सीआईएसएफ ने प्लांट की सुरक्षा को भी कड़ा कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications