Bihar Lok Sabha Chunav: ग्राउंड पर बोले मतदाता, कोई कुछ नहीं करता है, भगवान का नाम लेकर कोई बटन दबा देंगे

Bihar Lok Sabha Election: बिहार में पांचवे चरण के लिए मतदान जारी है। इससे पहले वन इंडिया हिंदी की टीम मतदाताओं का मूड खंगालने बिहार के विभिन्न ज़िलों में ग्राउंड पर पहुंची। विभिन्न मुद्दों पर उनकी राय जानी। इसी क्रम में शिवहर लोकसभा सीट पर भी मतदाताओं से बातचीत हुई।

सुरेंद्र राय ने कहा कि हम लोगों के लिए कोई भी नहीं सोचता है। मध्यान भोजन बनाने में काम करते हैं तो उसमें भी 2 महीने का पैसा काट लिया जाता है। साल में 12 महीने काम करने की मज़दूरी सभी कामगारों को मिलती है, लेकिन हम लोगों को दस महीने का ही पैसा मिलता है।

Bihar Lok Sabha Election

चुनाव जब आता है तो, नेता लोग वोट मांगने आते हैं, लेकिन जब जीत जाते हैं तो पांच साल तक दर्शन दुर्लभ हो जाता है। विकास के नाम पर वोट नहीं, अब तो धर्म और जात पात के नाम पर वोट की अपील हो रही है। मंदिर-मस्जिद कर लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है।

Recommended Video

    शिवहर लोकसभा सीट पर ग्राउंड रिपोर्ट लेने पहुंची वन इंडिया हिंदी की टीम

    राम मंदिर निर्माण अच्छी बता है, भगवान के लिए श्रद्धा भी सही है लेकिन क्या पेट भरने के लिए रोज़गार ज़रूरी नहीं है। हम मज़दूर लोग हैं, हम भी हिंदू हैं, धर्म में आस्था है लेकिन पेट भरने के लिए अन्न ज़रूरी है। अन्न के लिए पैसे ज़रूरी हैं और पैसे के लिए रोज़गार ज़रूरी है।

    समाज के सभी लोग जात-पात औऱ धर्म से ऊपर उठकर वोट करेंगे तो ही विकास की सियासत होगी। लेकिन हम लोगों को तो धर्म के नाम पर बांट दिया गया है। अब तो मतदान का मन ही नही करता है लेकिन वोटिंग भी ज़रूरी है। इसलिए वोट करने जाएंगे तो ज़रूर भगवान का नाम लेकर कोई बटन दबा देंगे। यह सिर्फ़ लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने की औपचारिकता पूरी करने के लिए, क्योंकि यह पता है कि कोई भी आएगा जनता के लिए कुछ नहीं करेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+