बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के 18 साल के बेटे ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला?

Shakeel Ahmad Khan: बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक पटना के सरकारी आवास में उसने अपनी जान दी है। उसकी उम्र 18 साल बताई जा रही है। बेटे का नाम अयान था। उसने अपने पिता के सरकारी आवास पर खुदकुशी की है। घटना के वक्त शकील खान बिहार के बाहर थे।

विधायक शकील अहमद खान का सरकारी आवास सचिवालय थाना क्षेत्र में आता है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। मामले की जांच चल रही है।

Shakeel Ahmad Khan

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने जताया शोक

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर इसको लेकर संवेदनाएं जताईं। पप्पू यादव ने कहा, ''एक अत्यंत दुखद सूचना से मर्माहत हूं! बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता मेरे मित्र डॉ शकील अहमद खान साहब के इकलौते पुत्र का असामयिक निधन हो गया! मेरी पूरी संवेदना शकील भाई और उनके परिजनों के साथ है! लेकिन एक पिता माता के लिए ढांढस के कोई शब्द नहीं है मेरे पास!अल्लाह ईश्वर।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+