बिहार के दानापुर में JDU नेता की गोली मारकर हत्या, रविवार को CM नीतीश पर हुआ था हमला
पटना, मार्च 28। बिहार में अपराधियों के हौंसले हर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हुए हमले के बाद सोमवार को दानापुर जिले में JDU के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने जेडीयू नेता को दो गोली मारी, जिसके बाद उन्हें ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दीपक कुमार को लगी दो गोली
जानकारी के मुताबिक, यह घटना दानापुर जिले के नासरीगंज की है। यहां के स्थानीय नेता दीपक कुमार मेहता पर हमलावरों ने उस वक्त गोली चला दी, जब वो अपने घर पर थे। दीपक कुमार मेहता दानापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष हैं। बताया जा रहा है कि दीपक कुमार को दो गोली लगी थी, एक सीने में तो दूसरी सिर में। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी
आपको बता दें कि दीपक मेहता ने आरएलएसपी के टिकट पर दानापुर से 2020 का विधानसभा चुनाव लड़ा, जिसका बाद में जदयू में विलय हो गया। सोमवार को उनके उपर जब हमला हुआ तो उस वक्त वो अपने घर पर ही थी। कुछ बदमाश अचानक आए और उनपर फायरिंग कर दी। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस इस घटना के बाद हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
आपको बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला हुआ था। एक कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने नीतीश कुमार को घूसा मारा था, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर ही उसे धर लिया था।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications