Mahagathbandhan Seat Sharing LIVE: सीएम फेस पर कश्मकश जारी, किसके पाले में जाएंगे कितनी सीट?
INDIA Bloc Mahagathbandhan Seat Sharing LIVE: बिहार में महागठबंधन की तैयारियां तेज हैं, लेकिन सीट शेयरिंग और मुख्यमंत्री चेहरे पर अभी भी मतभेद हैं। राजद तेजस्वी यादव को सीएम फेस बना रही है, जबकि कांग्रेस में इस पर दो राय नजर आ रही है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला हाई कमान लेगी।
वहीं, राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने तेजस्वी को महागठबंधन का सीएम फेस बताया। महागठबंधन के भीतर मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम पद को लेकर चर्चा जारी है। मुकेश सहनी ने साफ किया कि वे महागठबंधन में ही रहेंगे और सीएम बने तेजस्वी यादव के साथ डिप्टी सीएम पद संभालेंगे।

कांग्रेस ने बिहार में NDA सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया
#WATCH पटना, बिहार: कांग्रेस ने बिहार में NDA सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, अधीर रंजन चौधरी समेत अन्य नेता मौजूद हैं। pic.twitter.com/PtD6IMkIxm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2025












Click it and Unblock the Notifications