Bihar: बिहार पुलिस पर अवैध शराब कारोबारियों ने किया हमला, दो वाहन क्षतिग्रस्त, 11 पुलिसकर्मी घायल
Bihar News: शराबबंदी वाले राज्य बिहार में शराब माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस की बानगी देखने को मिली है। यहां पालीगंज में होली का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने और अवैध शराब के निर्माण को रोकने के लिए पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान अवैध शराब कारोबारियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
अवैध शराब कारोबारियों के हमले में पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बाबत रानी तालाब एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि रानी तालाब क्षेत्र में पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची थी।

दरअसल, होली का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने के लिए पुलिस अवैध शराब के निर्माण को रोकने के लिए छापेमारी कर रही है। जब पुलिस राघोपुर में छापेमारी कर रही थी, तो अवैध शराब के कारोबारियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान शराब कारोबारियों ने न केवल टीम पर हमला किया बल्कि पुलिस टीम के कई जवानों की पिटाई भी कर दी।
इस हमले में दो दारोगा बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं, कई अन्य पुलिसकर्मी को भी चोट आई है। इस दौरान पुलिस के दो वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार की सुबह नौ बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली थी कि होली के मौके पर शराब से जुड़े धंधेबाजों ने इस इलाके में शराब की एक बड़ी खेप मंगाई है।
इसके बाद पुलिस पालीगंज थाना क्षेत्र के राघोपुर मुसहरी गांव में छापा मारने पहुंची। पुलिस के छापा मारने के बाद अचानक शराब कारोबारियों और उनके गुर्गों ने पुलिस के ऊपर पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। हालांकि, घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
ये भी पढ़ें: Women's Day: कौन हैं बिहार की अनीता देवी, जिन्हें पीएम मोदी ने सौंपा अपना सोशल मीडिया अकाउंट
#WATCH | Paliganj, Bihar: Rani Talab SHO Pramod Kumar says, "To celebrate the Holi festival peacefully, the police are conducting raids to stop the manufacture of illegal liquor. When the police were conducting raids in Raghopur, the illegal liquor traders attacked the police… pic.twitter.com/hz9ChWnje4
— ANI (@ANI) March 8, 2025












Click it and Unblock the Notifications