बिहार में बेकाबू हिंसा, सासाराम में बम ब्लास्ट, नालंदा में गोलियों की गूंज
बिहार के सासाराम में एक बार फिर से हिंसा भड़कने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 लोग घायल हुए है। गंभीर हालत वाले गायलों को बीएचयू रेफर किया गया है।

सासाराम में हिंसा नगर थाना क्षेत्र के सहजलाल पीर का है। जहां भी शेरगंज इलाके में हिंसा हुई। जहां शनिवार को बम की आवाज के बीच हिंसक झड़प और दो पक्षों के बीच फायरिंग होने की भी सूचना है। इसके अलावा यहां पत्थरबाजी भी भी खबर है। स्थिति के देखते हुए सासाराम नगर के सभी स्कूलों को भी 4 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है।
वहीं शनिवार को नालंदा जिले में बिहारशरीफ के पहाड़पुरा इलाके में दो गुट में खूनी संघर्ष देखा गया। इस दौरान 12 राउंड फायरिंग हुई। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कर्फ्यू लगा दिया गया है।
इससे पहले शुक्रवार को सासाराम में हिंसा उस वक्त भड़की जब सासाराम और बिहार शरीफ में गुरुवार को रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा निकाली जा रही था। ये सांप्रदायिक हिंसा थी। मामले में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा शनिवार नालंदा में भी फायरिंग की खबरें हैं। जहां बरनौलिया में फायरिंग हुई। वहीं एक और फायरिंग पहाड़पुरा में हुई, जिसमें पुलिसकर्मी सहित 3 लोग जख्मी हुए। घायलों में से एक की मौत हो गई।
Recommended Video



Click it and Unblock the Notifications
