दीवाली से पहले नीतीश कुमार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया तोहफा,आवास-परिवहन भत्ते पर मुहर

पटना। बिहार सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा दे दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य कर्मियों को तोहफा देते हुए आवास और परिवहन भत्ते पर मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों पर मुहर लगायी गई, जिसमें से सबसे अहम फैसला राज्य सरकार के कर्मचारियों और मंत्रियों के निजी कर्मियों से संबंधित है। सरकार ने इन सरकारी कर्मियों के आवास भत्ते, परिवहन भत्ते समेत मेडिकल भत्ता, एलटीसी जैसी सुविधाएं देने का फैसला किया।

Bihar Government hikes staff allowances, gross salary now up by 23%

राज्य सरकार के फैसले के मुताबिक अब बिहार के राज्य कर्मचारियों को चार श्रेणियों में आवास भत्ता दिया जायेगा। राज्य को 4 श्रेणियों में बांटा गया है। इसी के आधार पर 4 प्रतिशत से लेकर 16 प्रतिशत तक एचआरए दिया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले बिहार में तीन श्रेणियों में आवास भत्ता मिलता था। वहीं परिवहन भत्ता को तीन स्लैब में रखा गया है।

इसे 1500 रु से लेकर 3000 और 4000 रुपए रखा गया है। वहीं राज्य कर्मचारियों को 200 से 1000 रुपये का मेडिकल भत्ता मिलेगा। इसके अलावा कर्मचारियों को सरकार पहली बार प्रत्येक चार साल पर एलटीसी का लाभ देगी, जिसके तहत उन्हें सपरिवार घूमने की सुविधा मिलेगी। सरकार के फैसले से सरकारी कर्मचारी बेहद खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+