गोपालगंजः प्रेमी के साथ संबंध बना रही मां को बेटे ने देख लिया फिर उतार दिया मौत के घाट

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने ही मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हत्यारोपित मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के देवरिया गांव का है। बीते 10 मई को बच्चे की हत्या की गई थी। देवरिया गांव में नहर किनारे मासूम मनीष की लाश मिली थी।

गांव के नहर किनारे मिली थी लाश

गांव के नहर किनारे मिली थी लाश

गांव वालों की मांग पर डॉग स्क्वायड की टीम ने मामले की छानबीन की थी। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस मनीष की हत्या किन कारणों से की गई ती इसकी कड़ी खंगालने में जुटी हुई थी। जांच के दौरान बात सामने आई कि मनीष की हत्या उसकी मां धर्मशीला के आशिक ने की है।

मां के प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट

मां के प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट

पुलिस की पूछताछ में धर्मशीला देवी ने अपने जुर्म को कबूल कर लिया और बताया कि भोरे थाना क्षेत्र के तिलक डूमर गांव का रहेन वाला चंदेश सिंह के साथ उसका अवैध संबंध था। इस दौरान बीते 8 मई की रात को मनीष ने अपनी मां और उसके आशिक को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिससे दोनों डर गए थे।

मां को आपत्तिजनक हालत में देखा था

मां को आपत्तिजनक हालत में देखा था

उनके अवैध संबंध के बारे में किसी और को न पता चले इसके लिए प्रेमी ने अपने साथी दयाशंकर सिंह के साथ मिलकर मासूम मनीष की हत्या कर दी। दयाशंकर पहले भी जेल जा चुका है। मामले का खुलासा करने के बाद पुलिस ने शनिवार को तुरंत कार्रवाई करते हुए धर्मशीला देवी व उसके प्रेमी चंद्रेश को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+