बिहारः स्कूल में 9वीं की छात्रा से प्रेमी के दोस्तों ने किया गैंगरेप फिर हाथ-पैर बांधकर कर दी हत्या और क्लास में टांग दी लाश
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में नाबालिग बच्ची के साथ स्कूल कैंपस में गैंगरेप के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के महज 24 घंटे के अंदर पुलिस ने वारदात के खुलासे का दावा करते हुए मृतका के प्रेमी और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है।

तीनों आरोपित मृतका के स्कूल के छात्र हैं
यह सनसनीखेज घटना बरौली के देवापुर हाई स्कूल की है। पुलिस के मुताबिक छात्रा की हत्या से पहले तीनों आरोपितों ने उसके साथ रेप किया और फिर उसके हाथ-पैर बांधकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपितों ने शव को क्लास में ही फंदे से लटका दिया। बता दें कि पकड़े गए तीनों छात्र मृतका के स्कूल के ही हैं।

तीनों आरोपितों ने जुर्म कबूला
सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि बरौली के देवापुर स्थित अपग्रेड हाई स्कूल में 9वीं क्लास की छात्रा की हत्या कर दी गई थी। पीड़िता के क्लास में पढ़ने वाले छात्रों पर इस जघन्य अपराध को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपितों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई। इस दौरान तीनों ने जुर्म कबूल लिया।

प्रेमी के साथ अकेली बैठी थी छात्रा तभी आ गए दोस्त
एसडीपीओ ने बताया कि मृतक छात्रा का पकड़े गए एक लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वे दोनों अक्सर स्कूल कैंपस में ही मिलते थे। बीते 11 फरवरी को भी पीड़िता अकेले में मिल रही थी। इस दौरान उसके प्रेमी के दो दोस्तों ने भी दोनों को अकेले में मिलते हुए देख लिया। इसके बाद दोनों ने छात्रा से रेप किया। छात्रा ने जब विरोध करना शुरू किया तो उसकी हत्या कर दी।

लोगों में दहशत का माहौल
सदर एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अभी एफएसल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। ताकि गैंगरेप के बाद हत्या की पूरी तस्वीर साफ हो सके। इस घटना के बाद अभी भी इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। हत्या की घटना के बाद स्कूल दूसरे दिन भी बंद रहा।












Click it and Unblock the Notifications