बिहारः हर रोज अंधेरे का फायदा उठाकर लड़की के घर में घुस जाते थे आशिक मिजाज दारोगा फिर...

गोपालगंज। बिहार पुलिस आए दिन अपने कारनामों के चलते चर्चा का विषय बनी रहती है। ताजा मामला बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र का है, जहां दारोगा की करतूतों के चलते उसको बंधक बनाकर लोगों ने पिटाई कर दी। दारोगा थावे थाना में तैनात हैं। आरोपित दारोगा का नाम निशिकांत उपाध्याय है।

गांव के लोगों ने पकड़ा

गांव के लोगों ने पकड़ा

वहीं इस पूरे माममले पर एसपी मनोज कुमार तिवारी ने पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया है। घटना की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस और पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बंधक बने दारोगा को छुड़वाया । गावं के लोगों का आरोप था कि दारोगा निशिकांत उपाध्याय अंधेरे का फायदा उठाकर आए दिन गांव की एक लड़की से मिलने आता था।

लोगों ने मौके पर एसपी को बुलाने की मांग

लोगों ने मौके पर एसपी को बुलाने की मांग

बीते शुक्रवार की शाम को दारोगा जैसे ही गांव में पहुंचा, स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और बंधक बना लिया। बंधक बनाकर लोगों ने दारोगा की जमकर पिटाई की। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। घटना से गुस्साए लोग मौके पर एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। वहीं एसपी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि पूरे मामले में जांच का आदेश दिया गया है। आरोप साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी।

पिछले साल भी लोगों ने दारोगा को पकड़ा था

पिछले साल भी लोगों ने दारोगा को पकड़ा था

बता दें कि साल 2018 में भी जिले के कुचायकोट थाने के एक दारोगा को लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था और उसकी जमकर पिटाई की थी। इस मामले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+