बिहार के छोटे से कस्बे की इस लड़की को Google ने दिया 1 करोड़ का पैकेज
पटना। बिहार के छोटे से कस्बे में रहने वाली लड़की को गूगल ने 1 करोड़ का पैकेज ऑफर किया है। राजधानी पटना से सटे छोटे से कस्बे में रहने वाली मधुमिता को Google ने एक करोड़ का पैकेज दिया है। खगौल की रहने वाली मधुमिता ने 7 राउंड इंटरव्यू पार करने के बाद गूगल में नौकरी पाने में सफलता हासिल की, अब कंपनी ने उनकी नियुक्ति स्विट्जरलैंड के गूगल हेड ऑफिस में किया है।

गूगल से मिला 1 करोड़ के पैकेज का ऑफर
बिहार की रहने वाली मधुमिता को विश्व की सबसे नामचीन कंपनी गूगल ने नौकरी का ऑफर भेजा है। मधुमिता ने सोमवार से स्विट्जरलैंड में गूगल के हेड ऑफिस में नौकरी ज्वॉइन कर ली है। कंपनी ने उन्हें 1 करोड़ सालाना के पैकेज ऑफर किया है। उन्हें टेक्निकल सॉल्यूशन इंजीनियर के पद पर नियुक्त किया गया है।

साधारण परिवार से ताल्लुक
मधुमिता बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता सुरेंद्र शर्मा सोनपुर रेल मंडल में सहायक आरपीएफ कमांडेंट हैं, जबकि माता घरेलू महिला हैं। भाई इंजीनियर और बहन मेडिकल की तैयारी कर रही है। उनके पाता रेलवे से रिटायर है। परिवार बेहद ही सामान्य है।

7 राउंड तक चला इंटरव्यू
मधुमिता का बचपन से ही गूगल जैसी बड़ी कंपनी में काम करने का सपना देखती थी। उन्होंने अपने मेहनत के बल पर ये सफलता हासिल कर ली। उन्होंने गूगल के चयन के लिए 7 राउंड तक इंटरव्यू क्लियर किया। इंटरव्यू को पास करने वालीं मधुमिता भारत की एक मात्र कैंडिडेट थीं। उन्होंने मर्सिडीज, अमेजन जैसी बड़ी कंपनियों में भी काम किया, अब जाकर उनका चयन गूगल में हुआ। अपने कामयाबी के बारे में कहा कि आईआईटी जैसे बड़े संस्थान में पढ़ाई करने के बिना भी सफलता हासिल की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications