'बीजेपी ने छोटा किया नीतीश का कद' ,जेडीयू के बागी नेता उदय कुमार का दावा- अभी और 6 नेता होंगे बागी
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के अध्यक्ष के खिलाफ बागी हुए नेता उदय नारायण चौधरी ने नीतीश कुमार के खिलाफ झंडा बुलंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का कद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहीं बड़ा था, जिसे बीजेपी ने बौना कर दिया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे नेता उदय नारायण चौधरी का दावा है कि अभी पार्टी से 6 और नेता बगावत के सुर छेड़ेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि नीतीश कुमार के एनडीए से जुड़ने की वजह से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। हालांकि वरिष्ठ नेता के इस बयान को जेडीयू ने आधारहीन बताया है।

उदय नारायण ने बुधवार को गया जिले के इमामगंज में बैठक के दौरान ये बात कही। पूर्व विस अध्यक्ष का दावा है कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को लेकर जदयू के छह और नेता बागी हो गए हैं और उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने दावा किया कि सदस्यता छोड़ने वालों में पार्टी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बालेश्वर प्रसार बिंद भी शामिल हैं। उदय नारायण ने कहा कि एनडीए में शामिल होने से पहले नीतीश कुमार का कद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बड़ा था लेकिन, नीतीश अब बौने हो चुके हैं। उनका कहना है कि नीतीश के इस कदम से पार्ची के कार्यकर्ता हतोत्साहित हुए हैं।'
उदय नारायण का दावा था कि आगामी दिनों में कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। उदय नारायण चौधरी के मुताबिक, बिंद के अलावा गया जिले के जदयू प्रवक्ता ब्रजेश सिंह व साजिद अहमद बागी, इमामगंज ब्लॉक के प्रमुख प्रह्लाद प्रसाद, डुमरिया ब्लॉक के प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद सिंह और बांके बाजार ब्लॉक के पार्टी प्रमुख राजकुमार यादव ने भी पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर विरोध की आवाज को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि इमामगंज की बैठक में 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता त्याग दी है।












Click it and Unblock the Notifications