बिहारः पांच दिन तक सीएम रहने वाले सतीश प्रसाद सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

पटना। बिहार के पू्र्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र सुशील कुमार सिंह ने दी है। दरअसल, सतीश प्रसाद कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिसके चलते उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन पूर्व सीएम कोरोना से जंग नहीं जीत पाए और इस दुनिया से हमेशा के लिए विदा हो गए हैं। वहीं पूर्व सीएम के निधन की खबर सामने आने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है।

bihar former cm satish prasad singh died during treatment

सतीश प्रसाद के निधन से बिहार में चुनावों की गरमागर्मी के बीच पूरा माहौल गमगीन हो गया है। बता दें कि सतीश प्रसाद सिंह 1968 में बिहार के छठे मुख्यमंत्री बने थे। इन्होंने पूरे 5 दिनों के लिए मुख्यमंत्री का पद संभाला था। पूर्व सीएम सतीश प्रसाद की उम्र 89 साल थी। पिछले महीने 27 अक्टूबर को उनकी पत्नी ज्ञानकला देवी का भी निधन हो गया था।

दरअसल, साल 1967 में हुए चौथे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिल पाया था, जिसके चलते बिहार में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनी। तब जनक्रांति दल में रहे महामाया प्रसाद सिन्हा को पहला गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बनाया गया, लेकिन 330 दिनों तक सत्ता संभालने के बाद उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी।

इसके बाद सतीश प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री बनाए गए मगर वह भी पांच दिन में हटा दिए गए। बाद में बीपी मंडल को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई गई मगर वे भी महज 31 दिन ही सीएम की कुर्सी संभाल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+