हर साल की तरह इस साल भी PM और राष्ट्रपति को भेजा गया भागलपुर का जर्दालू आम

पटना। हर साल की तरह इस साल भी बिहार के सिल्क सिटी के तौर पर मशहूर भागपुर के मशहूर जर्दालू आम प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लिए भेजा गया है। शनिवार को विक्रमशिला एक्सप्रेस से 500 पैकेट जर्दालू आम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए भेजा गया। आम तौर पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लिए 1000 पैकेट आम भेजे जाते हैं, जिसमें 20000 आम होते थे, लेकिन इस साल आंधी तूफान आने के कारण आम को काफी नुकसान हुआ है, जिसके कारण 500 पैकेट ही आम भेजा गया।

mango
भागलपुर प्रखंड उद्यान पदाधिकारी शंभु कुमार ने बताया कि मेंगो मेन के रूप में मशहूर अशोक चौधरी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथि को अपनी तरफ से जर्दालू आम भेजा है। ये परंपरा सालों से चलती आ रही है, जिसे इस साल भी जारी रखा गया है। हालांकि ओलावृष्टि की वजह से इस साल अन्य साल के मुकाबले कम आम भेजे गए।

आपको बता दें कि सालप 2007 में भागपुर के जर्दालू आम को विशिष्ट फसल का दर्जा मिला था। जर्दालू आम बेहतरीन स्वाद और अपनी अलग खूशबू के लिए जाना जाता है। इस खाम को खासियत को ध्यान में रखते हुए इसके प्रचार-प्रसार के लिए इसे हर साल राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत विशिष्ट अतिथियों को भेजा जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+