वोटिंग से पहले मुश्किल में फंसे RJD उम्मीदवार खेसारी लाल! भोजपुरी अभिनेता को क्यों भेजा गया नोटिस?
Bihar Election 2025:बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 6 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटिंंग के एक दिन पहले सारण की छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव मुश्किल में फंस गए हैं। छपरा में वोटिंग से पहले खेसारी लाल यादव को एक नोटिस भेजकर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
दरअसल, छपरा आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल को ये नोसि नगर निगम ने उनके मीरा रोड स्थित घर पर पत्थर से बने शेड को लेकर भेजी है। नगर निगम ने लोहे के एंगल से घर के बाहर बने शेड को तुरंत हटाने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर इसे तुरंत नहीं हटाया गया तो अतिक्रमण विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार सारण की छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव को एक दिन पहले ये नोटिस भेजा गया था, चूकि अवकाश था इस कारण किसी अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार उनके उस आवास पर कोई मौजूद नहीं थे।
पहली बार चुनाव लड़ रहे खेसारी लाल
भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाले खेसारी लाल यादव अब राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। छपरा विधानसभा सीट से यह उनका पहला चुनाव है, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत से प्रचार किया है।
छपरा विधानसभा सीट पर भी 6 नवंबर को पहले चरण में वोटिंग होगी। खेसारी लाल यादव पिछले दिनों बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी जीत के लिए जमकर प्रचार किया है। खेसारी लाल के लिए तेजस्वी यादव ने भी जमकर प्रचार किया है।
खेसारी लाल का छपरा सीट पर किससे है मुकाबला?
इस बार भाजपा ने छोटी कुमारी को टिकट दिया है। इनके अलावा, पूर्व मेयर राखी गुप्ता भी भाजपा छोड़कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं, जिससे मुकाबला और भी त्रिकोणीय बन गया है।
छपरा में क्या खेसारी की होगी जीत?
जिस छपरा सीट से खेसारी लाल यादव चुनाव लड़ रहे हैं, वहां पर भाजपा की मजबूत पकड़ रही है। भाजपा लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के लिए पूरा जोर लगा दी है। हालांकि, खेसारी लाल यादव के मैदान में उतरने से मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। यहां से भाजपा के सीएन गुप्ता ने दो बार जीत हासिल की थी। अब देखना होगा लोकप्रिय भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव भाजपा उम्मीदवार को छोटी कुमारी को मात देकर भाजपा के खाते से ये छपरा सीट झटक पाएंगे या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications