बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में भाजपा ने 60% सवर्णों को उतारा, ये है उम्मीदवारों की सूची

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सत्ताधारी जदयू की सहयोगी पार्टी भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने टिकटों के बंटवारे में सामाजिक और जातीय समीकरण को साधने की पूरी कोशिश की है। पहले चरण में भाजपा ने 60% सवर्णों को उतारा है। 27 में से सर्वाधिक 16 सीटों पर राजपूत, भूमिहार, ब्राह्मण चेहरों को मौका दिया है। इसके अलावा ओबीसी, दलित और अति पिछड़ों को भी साधने की कोशिश की गई है।

Bihar election: BJP gave 60% ticket to upper castes in first candidate list,

भाजपा के सवर्ण प्रत्याशियों में भी सर्वाधिक सात टिकट राजपूत प्रत्याशियों को दिए गए हैं। इसके अलावा 6 भूमिहार और 3 ब्राह्मणों को टिकट देकर पार्टी ने अपने बेस वोट को अहमियत दी है। इसके अलावा 3 यादव प्रत्याशियों को भी टिकट देकर भाजपा ने लालू यादव के परंपरागत वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की है। 3 अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों को भी टिकट मिला है। एक आदिवासी, एक वैश्य, एक बिंद, एक दांगी और एक चंद्रवंशी को भी भाजपा ने टिकट दिया है।

Bihar election: BJP gave 60% ticket to upper castes in first candidate list

27 में से 5 प्रत्याशी महिलाएं
उम्मीदवारों की सूची बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे सुशील कुमार मोदी ने जारी की। उन्होंने लिखा कि, बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की सूची यह है, जिसे राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने स्वीकृत किया। इस सूची में भाजपा के 27 प्रत्याशियों में से 5 महिलाएं हैं। इनमें अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाद श्रेयसी सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी के नाम हैं। श्रेयसी हाल ही में भाजपा में शामिल हुई थीं, अब उन्हें जमुई से उम्मीदवार बनाया गया है।

Bihar election: BJP gave 60% ticket to upper castes in first candidate list
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+