Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में किसकी सरकार? 14 नवंबर को आएंगे नतीजे
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए प्रचार थम गया है, जिसके बाद 6 नवंबर को राज्य की 121 सीटों पर मतदान होगा। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच है। 243 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में वो ही सरकार बनाएगा जिसके पास 122 सीटों का मैजिक नंबर होगा।
गौरतलब है कि 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान है लेकिन इसेसे ठीक पहले MATRIZE-IANS ने ओपिनियन पोल सामने आया, जिसने चौंकाने वाली बात कही।

इस पोल में लोगों से सीधे प्रश्न किया गया था कि इस बार बिहार में किसकी सरकार बन रही है, जिस पर लोगों ने चौंकाने वाला उत्तर दिया है।
'NDA के खाते में 153-164 सीटें ' (Bihar Assembly Elections 2025)
पोल के मुताबिक फिलहाल तो एनडीए का ही पाला भारी पड़ता दिख रहा है, NDA के खाते में 153-164 सीटें आती दिख रही हैं तो वहीं महागठबंधन 76-87 और जन सुराज को 1-3 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि AIMIM को 1-2 और अन्य को 0-4 सीटें आती नजर आ रही हैं। निश्चित तौर पर ये सर्वे महागठबंधन के अंदर बेचैनी पैदा कर सकता है।
राजद और जेडीयू के बीच कांटें की टक्कर (Bihar Assembly Elections 2025)
सर्वे में कहा गया है कि भाजपा को 83-87 सीटें मिल सकती है, जबकि JDU को 61-65 तक सिमट सकता है जबकि HAM को 4-5, LJP (R) को 4-5 और RLM को 1-2 सीटों पर कब्जा करते नजर आ रहे हैं, जबकि RJD को 62-66 सीटें, कांग्रेस को 7-9, CPI(ML) को 6-8, CPI और CPIM को 0-1-0-1 सीटें, जबकि VIP को 1-2 सीटों पर नजर आ रहा है। राजद और जेडीयू के बीच कांटें की टक्कर नजर आ रही है।
कौन बनेगा मुख्यमंत्री? (Bihar Assembly Elections 2025)
जबकि नीतीश कुमार ही सर्वे के मुताबिक सीएम पद की पहली पसंद बने हुए हैं, 46 प्रतिशत जनता उन्हें ही बिहार के सीएम के तौर पर देख रही है, जबकि 15 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि तेजस्वी यादव सीएम की कुर्सी संभाले, जबकि चिराग को 8 प्रतिशत लोग सीएम पद के रूप में देख रहे हैं, जबकि इतने ही लोगों की मंशा पीके यानी प्रशांत किशोर को भी मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं, जबकि 2 प्रतिशत लोगो को लगता है कि सीएम की कुर्सी के लिए सम्राट चौधरी सही पर्सन है।
14 नवंबर को आएंगे चुनावी नतीजे
खैर ये सर्वे कितना सही साबित होता है, ये तो आने वाली 14 नवंबर की तारीख को पता चलेगा, जब चुनावी नतीजे सामने आएंगे। आपको बता दें कि बिहार में दूसरे फेज का मतदान 11 नवंबर को होगा।
DISCLAIMER: यह सूचना MATRIZE-IANS के सर्वे परआधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है ये सर्वे उसकी ओर से नहीं किया गया है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications