Bihar Elections 2025: टिकट के लिए धरना देने वाले गोपाल मंडल की भी JDU से छुट्टी, इन 16 बागियों को निकाला गया
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में कई बागी नेता सीधे अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बगावत कर बैठे हैं। इनमें भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक गोपाल मंडल भी शामिल हैं। चार बार इस सीट से विधायक रहे मंडल ने भागलपुर ने टिकट कटने पर सीएम आवास के बाहर धरना दिए थे जब दाल नहीं गली तो उन्होंने विद्रोही तेवर दिखाते हुए निर्दलीय के तौर पर भागलपुर से नामांकन दाखिल किया था।
वहीं अब चुनाव से पहले नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी ने विद्रोहियों पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में विधायक गोपाल मंडल सहित कई वरिष्ठ नेताओं को निष्कासित कर दिया गया है, जिससे जेडीयू में हलचल मच गई है।

गोपाल मंडल समेत पांच नेता जेडीयू से बाहर
रविवार को, पार्टी ने विधायक नरेंद्र कुमार नीरज, जिन्हें गोपाल मंडल के नाम से भी जाना जाता है, सहित पांच नेताओं को जेडीयू से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पार्टी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन नेताओं पर 2025 के विधानसभा चुनाव से संबंधित पार्टी विरोधी गतिविधियों और संगठनात्मक आचरण के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।
कौन- कौन नेता किए गए निष्काषित?
निष्कासित किए गए नेताओं में गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल, पूर्व मंत्री हिमराज सिंह, पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव और प्रभात किरण शामिल हैं। इन सभी को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।
पहले 11 दिग्गज नेताओं को नीतीश ने किया था निष्काषित
इससे पहले शनिवार को भी जेडीयू ने सख्त कार्रवाई करते हुए पूर्व ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री और जमालपुर के विधायक शैलेश कुमार सहित 11 अन्य नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इन पर भी टिकट न मिलने के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप था।
दो दिनों में इन 16 नेताओं को पार्टी से निकाला गया
- शैलेश कुमार (पूर्व मंत्री)
- नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल (विधायक)
- हिमराज सिंह (पूर्व मंत्री)
- संजीव श्याम सिंह (पूर्व एमएलसी)
- महेश्वर प्रसाद यादव (पूर्व विधायक)
- संजय प्रसाद (पूर्व एमएलसी)
- श्याम बहादुर सिंह (पूर्व विधायक)
- रणविजय सिंह (पूर्व एमएलसी)
- सुदर्शन कुमार (पूर्व विधायक)
- प्रभात किरण
- अमर कुमार सिंह
- डॉ. आसमा परवीन
- लव कुमार आशा सुमन
- दिव्यांशु भारद्वाज
- विवेक शुक्ला












Click it and Unblock the Notifications